scriptपेशवाई में नागा साधुओं ने किया अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन | Ujjain: Naga sadhus did amazing display of weapons in Peshwai | Patrika News

पेशवाई में नागा साधुओं ने किया अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन

locationउज्जैनPublished: May 31, 2023 01:56:18 am

Submitted by:

Nitin chawada

सिंहस्थ सा नजर आया नजारा: गंगा दशहरा पर नीलगंगा में लहराई धर्म ध्वजा, तीन घंटे देरी से निकली पेशवाई , किन्नर समेत विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत हुए शामिल, नीलगंगा के पूजन के साथ जयकारों के साथ सरोवर में लगाई डुबकी

पेशवाई में नागा साधुओं ने किया अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन

पेशवाई में नागा साधुओं ने किया अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन

उज्जैन. गंगा दशहरा पर मंगलवार को उज्जैन में सिंहस्थ सा नजारा दिखा। बैंड-बाजों के साथ रथ, घोड़े पर सवार होकर महामंडलेश्वर, साधु, संत, किन्नर अखाड़े के पदाधिकारियों की पेशवाई निकली।धर्म ध्वजा थामे नागा साधुओं का उत्साह देखते ही बना, जो तलवारबाजी के साथ अखाड़ों के अन्य अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रहे थे। राहुकाल के चलते तीन घंटे देरी से निकली पेशवाई में संत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा घाट नीलगंगा पहुंचे। जयकारों के साथ नीलगंगा में डुबकी लगाकर शाही स्नान किया। शाम को नीलगंगा सरोवर स्थित मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक कर आरती की।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक महंत हरिगिरि महाराज ने बताया, जूना अखाड़ा वर्ष 2017 से नीलगंगा घाट पर गंगा दशहरा पूजन पर्व मना रहा है। इस वर्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज के सानिध्य में सिहंस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से पेशवाई शुरू हुई। नीलगंगा चौराहा होते हुए जूना अखाड़ा घाट पहुंची और शाही स्नान किया। इस दौरान महापौर मुकेश टटवाल और विधायक पारस जैन भी साथ रहे। गंगा दशहरा महोत्सव में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर महेंद्र आनंद गिरि, महामंडलेश्वर चेतना माता, महामंडलेश्वर श्रद्धा गिरि माता, महामंडलेश्वर शैलेश आनंद गिरी (गुजरात), जूना अखाड़ा के अन्य महामंडलेश्वर और संत उज्जैन पहुंचे। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आव्हान अखाड़ा श्री पंचायती अग्नि अखाड़ा, आनंद अखाड़ा नया उदासीन अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा सहित अन्य अखाड़ों के संत महंतों ने शाही स्नान किया।
पेशवाई में नागा साधुओं ने किया अस्त्र-शस्त्र का हैरतअंगेज प्रदर्शन

ट्रेंडिंग वीडियो