scriptउज्जैन की इस पॉश कॉलोनी में हो रही जिस्मफरोशी | Ujjain's posh colony getting into sex work | Patrika News

उज्जैन की इस पॉश कॉलोनी में हो रही जिस्मफरोशी

locationउज्जैनPublished: May 29, 2018 01:27:14 am

Submitted by:

Lalit Saxena

बसंत विहार में पकड़ाया देह व्यापार, मुंबई और कोलकाता से लाते थे कॉल गर्ल

patrika

Kolkata,mumbai,Ujjain,police raid,Call girl,highprofile,Posh colony,

उज्जैन. बसंत विहार पॉश एरिया में हाइप्रोफाइल देह व्यापार पकड़ाया है। मौके से पुलिस ने मुंबई और कोलकाता की दो कॉल गर्ल को भी पकड़ा है। देह व्यापार की मास्टरमाइंड महिला मुंबई और कोलकाता की कॉल गर्ल लाकर देशभर में एस्कार्ट सर्विस उपलब्ध करवाती है। क्षेत्र में भी लंबे समय से देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस ने सरगना महिला और पुरुष पर अनैतिक देह व्यापार का प्रकरण दर्ज किया है।
बसंत विहार में किराए का मकान लेकर कुसुम पति कमलेश दास साथी सतीश कुमार राठौर ऊर्फ सतीश लंगड़े के साथ लंबे समय से देह व्यापार चला रही थी, जिसे सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। मौके से मुंबई निवासी पिंकी और कोलकाता की शुमी खान ऊर्फ ज्योति को गिरफ्तार किया गया है। कुसुम पर वर्ष २०१२ और २०१३ में भी अनैतिक देह व्यापार चलाने के प्रकरण दर्ज हो चुके हैं, लेकिन सरगना जेल से छूटते ही फिर से अनैतिक देह व्यापार करने लगती है।
देशभर में उपलब्ध करवाते हैं एस्कार्ट सर्विस
एएसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि कुसुम और सतीश लंगड़ा देशभर में एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवाते हैं। कुसुम और सतीश के मोबाइल में सैकड़ों कॉल गर्ल के फोटो मिले हैं, जिन्हें ये ग्राहकों को पसंद करवाकर खुद की गाड़ी पर एक दिन से लेकर एक महीने तक के लिए एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध करवाते हैं। कुसुम खुद भी कई बार इन कॉल गर्ल के साथ मुंबई, गोवा और अन्य शहरों के आलीशान होटलों में जाती है और वहां एेशो आराम से रहती है। मुंबई, कोलकाता, नागपुर के रेड अलर्ट एरियों से ये कॉल गर्ल लाकर एस्कार्ट सर्विस देती है। इसके मोबाइल से कई हाइ प्रोफाइल बिजनेसमैन और नेताओं के नंबर भी मिले हैं, जिन्होंने इससे ये सर्विस ली है। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उक्त देह व्यापार के पकड़ में आने के बाद लोगों में चर्चा है कि इतने दिन से यह सब चल रहा है, पुलिस ने आज अचानक कार्रवाई क्यों की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो