scriptलापरवाही पड़ी भारी, नगर निगम अफसरों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज | umc officers register case for non-intentional murder | Patrika News

लापरवाही पड़ी भारी, नगर निगम अफसरों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

locationउज्जैनPublished: Jul 15, 2019 01:23:21 am

Submitted by:

anil mukati

राजीव नगर में खुले चैंबर में गिरने से सवा साल के गणेश की हुई थी मौत

patrika

Ujjain,register case,

खेलते समय मकान के सामने चैंबर में गिरा था बालक, दम घुटने से हुई थी मौत
उज्जैन. नागझिरी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में १५ मई को खुले चैंबर गिरने से बालक की मौत के मामले में दो माह बाद पुलिस ने निगम के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोप लगा था कि कई बार शिकायत के बाद भी निगम अधिकारियों ने चैंबर को बंद नहीं किया। इस मामले की थाने में भी शिकायत हुई। पत्रिका ने भी नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। इसके करीब दो माह बाद पुलिस ने नगर निगम उपयंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव, टाइम कीपर बहादुर सिंह शामिल पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पहले दशहरा मैदान स्थित पार्क में कुर्सी पलटने से ११ वर्षीय बालक की दबकर मौत हो गई थी। इस मामले में भी निगम के अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज हुआ था।
पिपलीनाका निवासी गणेश पिता रवि सोलंकी १५ मई को राजीव नगर निवासी अपनी नानी के यहां आया था। खेलते-खेलते वह घर से बाहर आ गया। मकान के सामने ही एक चैंबर खुला हुआ था। इसमें कचरे के साथ एक गेंद थी, जिसे उठाने के चक्कर में गणेश सीधा अंदर चला गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। लोगों ने निगम पर लापरवाही के आरोप भी लगाए। मामले में नागझिरी थाना पुलिस ने जांच की और निगम अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज कर लिया।
नानाखेड़ा में एक दिन पहले दो लूट, पुलिस बेसुराग

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो लूट हुई। इसमें एक महिला से चेन स्नैचिंग हुई। इसी के बाद एक युवक से मोबाइल छीन लिया गया। यह दोनों ही वारदात बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दी। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू की। इधर, चिमनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सब्जी बेचने आ रहे किसान को चाकू मारकर लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार महानंदा नगर निवासी मनोरमा (६५) पति अशोक जैन शनिवार रात ८.३० बजे ऋषिनगर एक्सटेंशन के सामने से गुजर रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूट ले गए। महिला वृद्ध है। वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने शोर मचाया तो कुछ लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। महिला के परिजन आए और थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस उक्त लूट की सूचना पर मौके पर पहुंचती। इसके आधा घंटे बाद नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास रोड पर बाइक सवार ने ही दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। देवास रोड कल्पतरू एवेन्यु निवासी अमित सिंह डोडि़या बस स्टैंड के पास से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार उनका मोबाइल फोन लूट कर ले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो