scriptvideo : पत्रिका अभियान : दो घंटे में बदल गई दो सौ साल पुरानी बावड़ी की दशा… | Under the campaign cleans the dirt of the old kund | Patrika News

video : पत्रिका अभियान : दो घंटे में बदल गई दो सौ साल पुरानी बावड़ी की दशा…

locationउज्जैनPublished: Jun 17, 2018 07:42:44 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

दो सौ वर्ष पुराने कुंड की सभी ने मिलकर दो घंटों में कर दी सफाई

patrika

campaign,water resources,panchayat,political party,Cleanliness,patrika abhiyan,social worker,Jan Pratidinidhi,Maheshwari Mahila Mandal,

रूनीजा. पत्रिका के जल स्रोतों को सहजने के अमृतम् जलम् अभियान के अंतर्गत ग्राम रूनीजा में 200 वर्ष पुराने कुंड (बावड़ी) को रविवार सुबह 10 बजे बस स्टैंड के पास भागीरथी अभियान चलाकर दशा बदल दी। इस अभियान में पंचायत परिवार, माली सेवा संघ, माहेश्वरी महिला मंडल, शोर्या दल, राजनीतिक पार्टी के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, शासकीय कर्मचारी, सहित युवाओं के साथ सेकड़ों हाथों ने दो घंटे में कुंड में पड़े कचरे, पॉलीथिन के साथ डाली गई पूजन सामग्री, मूर्तियां आदि के साथ गंदगी साफ की। वहीं आस-पास पड़े कचरे को भी साफ करवाया।

इन्होंने किया श्रमदान
श्रमदान में पीसीसी सदस्य मुरली मोरवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीपसिंह राठौड़, गजनीखेड़ी सरपंच श्याम माली, माधवपुरा सरपंच प्रतिनिधि अल्लानूर पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा चावड़ा, महामंत्री यशोदा बैरागी, शोर्यादल सदस्य महेरुनिशा मंसूरी, माहेश्वरी मण्डल की ओर से शशि राठी, नेहा राठी, किरण लखोटिया, स्वास्थ्य विभाग से मंजूला निगम, महिला बाल विकास से तृप्ति सोलंकी, अलका पुरोहित, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकंदसिंह सुमन, गजेंद्र सोलंकी, शिक्षक घनश्याम वैष्णव, माली सेवा संघ के दिनेश चावड़ा, भाजपा नेता कमल दास, गोपाल माली, मनोज सिंदल, शिक्षक पालक संघ पूर्व अध्यक्ष कुदरत पटेल, मनोज पुरोहित, अभिनव परवाल, दीपक वैष्णव, बालू दादा, कांग्रेस नेता अनवर मंसूरी, राजेंद्रसिंह राठौड़, लाला राठौड़, सुरेश सेन, पंचायत सचिव राजेन्द्र भाबोर, नवदुर्गा उत्सव समिति सदस्य सलीम नूरी, जाकिर शाह, अर्पित चौहान, सोनु वैष्णव, संजय राठौड़, विनोद पुरोहित, मिश्रीलाल डोडिया, किशोरदास बैरागी के अलावा पत्रिका बडऩगर संवाददाता राजेन्द्र अग्रवाल सहित कई युवाओं ने इस अभियान में सहभागी की।

लगातार चलाए जाएं ऐसे अभियान
सफाई अभियान के बाद पंचायत सभागृह में पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के बारे में संचालनकर्ता रूनीजा के पत्रिका संवाददाता श्याम पुरोहित ने जानकारी देते हुए पत्रिका द्वरा समय-समय पर चलाए जा रहे जनहित के कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान लगातार चलाकर पानी बचाने में सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पत्रिका अभियान की पहल की प्रशंसा करते हुए महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा चावड़ा, महामंत्री यशोदा बैरागी ने इस अभियान में जन-जन को जुडऩे का निवेदन किया। बार एशोसिएशन बडऩगर अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि पानी बना नहीं सकते, पर बचा जरूर सकते हैं, पंचायत के माध्यम से जल को सहेजने का अभियान चलाना चाहिए। पीसीसी सदस्य मोरवाल ने कहा कि जल है तो कल है, हम सभी को पत्रिका के इस अभियान को गति देना है। इस अवसर पर मोरवाल ने कार्यक्रम उपस्थित सभी गणमान्यजनों को जल बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पत्रिका की पहल पर उपस्थित हुए सभी सम्मानीय को धन्यवाद देते हुए हमें पानी की कीमत समझना होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो