scriptविवि के कई कोर्स के संकाय में बदलाव, डिग्री भी मिलेगी नई | Various faculty changes, degree will also get new | Patrika News

विवि के कई कोर्स के संकाय में बदलाव, डिग्री भी मिलेगी नई

locationउज्जैनPublished: Aug 24, 2018 12:19:18 am

Submitted by:

Lalit Saxena

पूरे प्रदेश में सभी विवि में समान अध्यादेश लागू होगा, अमल होना शुरू

patrika

पूरे प्रदेश में सभी विवि में समान अध्यादेश लागू होगा, अमल होना शुरू

उज्जैन. मध्यप्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रचलित अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) को एक समान करने की योजना पर काम चल रहा है। विश्वविद्यालय समन्वय समिति ने इसके लिए एकरूपता समिति का गठन किया है, जो कॉमन ऑर्डिनेंस तैयार कर रही है। यह सभी विवि में लागू किया जाएगा। इस ऑर्डिनेंस पर अमल होना भी शुरू हो गया है। विक्रम विवि ने कॉमन ऑर्डिनेंस को लागू करने की पहल शुरू की। इस पहल के साथ ही विवि में बड़ा बदलाव हुआ है। विवि में संचालित कई कोर्स के संकाय में परिवर्तन हो गया है। बता दें, संकाय काफी महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थी को संकाय के अधीन ही डिग्री प्रदान की जाती है।
शिक्षकों के संकाय भी बदलेंगे- विवि अध्ययनशाला के संकाय परिवर्तन के साथ ही यहां पदस्थ शिक्षकों के संकाय भी बदल जाएंगे। दरअसल जो अध्ययनशाला जिस संकाय के अधीन आती है। वहां पदस्थ शिक्षक भी उसी के अधीन रहता है। यह परिवर्तन शिक्षकों पर भी लागू होगा। संकायाध्यक्ष व अध्ययन बोर्ड सहित अन्य नियुक्ति को प्रभावित करेगा।
विद्यार्थी को क्या फायदा होगा
अलग-अलग कोर्स और संकाय के चक्कर में विद्यार्थियों को एक से दूसरे विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कॉलेजों के विद्यार्थी कोर्स बदल सकते हैं, लेकिन अध्ययनशाला के विद्यार्थियों के सामने काफी बड़ा संकट था। अब एकरूपता होने के बाद विद्यार्थियों को ऐसी तमाम परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी के साथ डिग्री भी एक समान ही प्रदेश के विवि में मिलेगी।
इन पाठ्यक्रमों में हुए बदलाव
लाइब्रेरी और कम्प्यूटर साइंस अध्ययनशाला – कला संकाय (पहले, सूचना और तकनीक संकाय)
कम्प्यूटर साइंस अध्ययनशाला – साइंस संकाय (पहले, सूचना और तकनीक संकाय)
योगा पाठ्यक्रम – शिक्षा संकाय (पहले, कला संकाय)
सतत् शिक्षा अध्ययनशाला – नॉन फॉरमल एजुकेशन (पहले, शिक्षा संकाय)
४ सितंबर से हड़ताल पर रहेंगे न्यू बहुउद्देश्यीय परियोजना कर्मचारी
उज्जैन . ४ सिंतबर से न्यू बहुउद्देश्यीय कर्मचारी संघ के स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर करेंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर भदौरिया ने बताया कि ७ से १६ मार्च तक संघ के कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। इस दौरान भोपाल में हुई बैठक में समस्या और मांगों को जल्द निराकरण कराने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई थी। लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिसके चलते ४ सिंतबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में इस परियोजना के ५१२ स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत है। हड़ताल होने से स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं प्रभावित होंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो