हर व्यक्ति के जीवन में उसका घर बहुत मायने रखता है और घर का वास्तु ही उसके जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, हर किसी को इस बारे में पता होने चाहिए। कई बार घर में जाने-अनजाने में रखी गई वस्तु भी गरीबी, नकारात्मक ऊर्जा या घर की अशांति का कारण बन जाती है।
ज्योतिषविद पं आलोक पांड्या के अनुसार कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से अशांति, नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। इन चीजों को भूलकर भी न करें...
- ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही घर में खराब और रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी घड़ी घर में रखने से पारिवारिक सदस्यों का भाग्य भी रुक जाता है।
- आपके घर का मुख्य दरवाजा सड़के के मुताबिक एक लेवल या ऊंचा होना चाहिए। ऐसा न होने पर आपको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे घर में प्रॉब्लम आती रहती है। साथ ही मुख्य द्वार के पास पानी से भरी बाल्टी भरकर रखते हैं तो इसको अशुभ माना जाता है। कभी भी घर के मेन गेट के पास पानी से भरा बर्तन नहीं रखना चाहिए। पानी उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहता है।
- घर के आस-पास प्रकृति का होना अच्छा है लेकिन घर के पास बड़े और मोटे पेड़ न लगाएं। वास्तु के अनुसार, बड़े और मोटे पेड़ घर में पॉजिटिव वाइब्स और ताजी हवा को आने से रोकते हैं। कभी एक लाइन में तीन दरवाजे न बनवाएं। इससे घर में नैगिटिव एनर्जी तो आती ही है साथ ही इससे परिवार की सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है।
