scriptवास्तु टिप्सः इन उपायों को अपनाने से होंगे समृद्ध, रहेंगे खुश | Vastu Tips: By adopting Vastu tips, you will be prosperous in this way | Patrika News

वास्तु टिप्सः इन उपायों को अपनाने से होंगे समृद्ध, रहेंगे खुश

locationउज्जैनPublished: Aug 15, 2022 07:09:33 pm

Submitted by:

Hitendra Sharma

दिशाओं और लोकेशन के आधार पर होता है पॉजिटिव एनर्जी का होता है प्रवाह

vastu_tips_will_be_prosperous_like_this_will_be_happy.jpg

उज्जैन. वास्तु में प्रमुख रूप से दिशाओं और लोकेशन के आधार पर पॉजिटिव एनर्जी प्रवाह के उपाय बताए जाते हैं। ये व्यक्ति की मनोस्थिति पर असर डालते हैं और उसे प्रसन्न रहने में मदद करते हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय, जिनसे घर में समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है।

वास्तु में प्रमुख रूप से दिशाओं और लोकेशन के आधार पर पॉजिटिव एनर्जी प्रवाह के उपाय बताए जाते हैं। ये व्यक्ति की मनोस्थिति पर असर डालते हैं और उसे प्रसन्न रहने में मदद करते हैं। जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय, जिनसे घर में समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है।

– घर या कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्वीमिंग पूल, टैंक या ऐसी वॉटर बॉडी नहीं बनवानी चाहिए, जिसका लेवल जमीन से नीचे हो।
– कैश लॉकर को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दीवार से सटाकर रखें, जिससे यह उत्तर दिशा में खुले।
– घर का कोई भी कैश लॉकर या कैश रखने की कोई दूसरी जगह बीम के नीचे नहीं होनी चाहिए।
– कोशिश करें कि घर में उत्तर-पूर्व दिशा से पूरा प्रकाश अंदर आए। यदि कोई वस्तु प्रकाश रोक रही है तो उसे हटवा दीजिए।
– यदि उत्तर-पूर्व की ओर बाउंड्री वॉल है तो उसे कर्व्ड नहीं होना चाहिए। कोशिश करें कि वह सपाट हो।
– सजावट के लिए आपने कोई फाउंटेन रखा है तो उसे हमेशा चलते रहना चाहिए। उसका फ्लो नहीं रुकना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d12bx
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो