scriptVenus will enter Cancer on 30th, know which zodiac sign will be affect | शुक्र 30 को करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव | Patrika News

शुक्र 30 को करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव

locationउज्जैनPublished: May 26, 2023 02:49:52 am

Submitted by:

Nitin chawada

शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से उत्तर-पश्चिम दिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

शुक्र 30 को करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव
शुक्र 30 को करेगा कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव
उज्जैन. शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश 30 मई को होने जा रहा है। यह युति मौसम के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती। उत्तर-पश्चिम दिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना रहेगी। भारतीय मुद्रा का बाजार में प्रचलन बढ़ेगा। विभिन्न राशि के जातकों को राहत रहेगी। 6 जुलाई तक शुक्र का कर्क राशि में परिभ्रमण रहेगा।
आर्थिक राहत मिलेगी
ज्योतिषाचार्य अमर डब्बावाला ने बताया ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 30 मई को शाम 7:29 पर शुक्र ग्रह का मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश होगा। कर्क राशि में पहले से ही मंगल विद्यमान हैं, इस ²ष्टि से मंगल शुक्र की युति रहेगी। सामान्यत: मंगल शुक्र की युति को अनुकूल नहीं माना जाता, इस ²ष्टि से कहीं-कहीं अस्थिरता का वातावरण और मूल रूप से मौसम में परिवर्तन दिखाई देगा, वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन पर विभिन्न राशि वाले जातकों को आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी।
पश्चिम उत्तर दिशा के शहरों या राज्यों में बारिश के योग
कर्क राशि को जलचर राशि की संज्ञा प्राप्त है, इस राशि पर मंगल का पहले से ही गोचर चल रहा है। 30 मई की शाम 7.29 पर शुक्र का भी कर्क राशि पर गोचर होगा, यह मंगल शुक्र की युति को संयुक्त करेगा। इस ²ष्टि से पश्चिम उत्तर दिशा में मौसम का परिवर्तन तेज आंधी तूफान योग तो कहीं-कहीं दक्षिण पश्चिम दिशा में वर्षा की स्थिति भी दिखाई देगी। क्योंकि शुक्र जलचर राशि में मंगल के साथ बैठा है, इस ²ष्टि से उमस के साथ आंधी तूफान और वर्षा का योग बनेगा।
भारतीय मुद्रा का प्रचलन बाजार में बढ़ेगा
भारतीय मुद्रा का प्रचलन बाजार में ऑफलाइन बीट पर वर्क करता हुआ दिखाई देगा। बहुत सी स्थिति में परंपरागत परिवर्तन होंगे जिसके कारण बहुत से लोग ऑफलाइन पर मुद्रा का व्यवहार करेंगे। 6 जुलाई तक शुक्र का कर्क राशि में परिभ्रमण तकरीबन 36 दिनों का रहेगा। इस ²ष्टि से इस कालखंड में अलग-अलग प्रकार के परिवर्तन देखने को मिलेंगे, क्योंकि मंगल शुक्र का युति संबंध अलग-अलग प्रकार के परिणामों को भी इंगित करता है। इस ²ष्टिकोण से सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक ²ष्टिकोण से अलग प्रकार के प्रभाव अलग-अलग क्षेत्र में दिखाई देंगे।
किस राशि पर क्या प्रभाव रहेगा
मेष- संपत्ति तथा वाहन की प्राप्ति का योग बन रहा है।
वृषभ- प्रतिष्ठा में वृद्धि ङ्क्षकतु संभालने का समय भी।
मिथुन- आर्थिक प्रगति वाला समय।
कर्क- संतुलन व समन्वय की आवश्यकता एवं कार्य की सफलता मिलेगी।
ङ्क्षसह- भूमि, भवन, संपत्ति में निवेश की योजना बनेगी।
कन्या- आकस्मिक लाभ की प्राप्ति का समय होगा।
तुला- प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात के साथ सफलता के रास्ते खुलेंगे।
वृश्चिक- भाग्योन्नति का लाभ मिलेगा।
धनु- चुनौतियों के मिलने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर- पारिवारिक तथा व्यापारिक सामंजस्य बनेगा।
कुंभ- क्षेत्रों में वृद्धि संभव है, ध्यान रखने की आवश्यकता।
मीन- मित्र के माध्यम से कोई विशेष कार्य हाथ आएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.