उज्जैन

विष्णु दत्त शर्मा उज्जैन में रहे संगठन मंत्री, अब मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Ujjain News: खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा 1996 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री उज्जैन में रहे।

उज्जैनFeb 15, 2020 / 12:48 pm

Lalit Saxena

Ujjain News: खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा 1996 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री उज्जैन में रहे।

उज्जैन. खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा 1996 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री उज्जैन में रहे। उनके साथ प्रज्ञासिंह भी थीं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता सचिन सक्सेना ने बताया वीडी शर्मा, राकेश सिंह की जगह लेंगे।

1994 से 96 तक रहे उज्जैन
खजुराहो से सांसद रहे वीडी शर्मा ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। उज्जैन में भी वे लंबे अर्से तक रहे। यहां उन्होंने वर्ष 1994 से 96 तक संगठन मंत्री का पद संभाला। एक बार फिर संघ ने भाजपा पर दबाव बनाया और वीडी शर्मा की ताजपोशी हुई।

मध्यप्रदेश से बदल दिया पुराना चेहरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद आलाकमान ने मध्य प्रदेश से पुराने चेहरे को बदल ही दिया। खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी दी गई है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने पर युवा नेतृत्व की नई जान मिली है। संघ से जुड़े होने के कारण उन्हें यह कमान दी गई है। वीड़ी शर्मा के अध्यक्ष बनने पर बीजेपी पूर्व मंत्री व वर्तमान विद्यायक पारस जैन, डॉ. मोहन यादव आदि ने बधाई दी है। डॉ. यादव ने बताया कि उनको संगठन का एक लंबा अनुभव है। वे इस देश की अखण्डता को बनाए रखने के लिए ही घर से निकले। उनके अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.