scriptव्यापम घोटाले की गुंज: कांग्रेसी हुए मौन, अब चिल्लाने से क्या फायदा | vypam | Patrika News

व्यापम घोटाले की गुंज: कांग्रेसी हुए मौन, अब चिल्लाने से क्या फायदा

locationउज्जैनPublished: Jul 09, 2015 04:05:00 pm

जुलूस दोपहर 3 बजे बाद क्षीरसागर से गोपाल मंदिर तक निकला।

VYPAM

VYPAM

उज्जैन.
प्रदेश सरकार के लिए सिरदर्द बन चुके व्यापम घोटाले में कांग्रेस ने विरोध का नया रास्ता निकाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने शहर में मौन जुलूस निकाला और संकेत दिया कि इनकी गड़बडिय़ों पर चिल्लाने से कुछ हो ही नहीं रहा। अब मौन जुलूस ही निकाला जाए। शायद किसी के समझ में आए कि यह सब सामान्य नहीं है।
गुरुवार को व्यापमं घोटाले के विरोध में कांगे्रस ने शहर में मौन जुलूस निकाला। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश भी शामिल हुए। जुलूस दोपहर 3 बजे बाद क्षीरसागर से गोपाल मंदिर तक निकला। नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ने क्षीरसागर पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की थी। इधर अरुण यादव व मोहन प्रकाश के शहर आगमन का कार्यक्रम आने के चलते बैठक प्रदर्शन की तैयारी में बदल गई। अध्यक्ष मीणा ने बताया कि व्यापमं घोटाला और इससे जुड़े लोगों की हो रही संदिग्ध मौत के विरोध में मौन जुलूस निकाला जाएगा। दोपहर में कांग्रेसियों ने मौन जुलूस निकाला।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो