scriptWard-15: Facilities within a kilometer radius but the road are bad | वार्ड क्रमांक-15: एक किलोमीटर के दायरे में कई सुविधा लेकिन सड़कें खराब | Patrika News

वार्ड क्रमांक-15: एक किलोमीटर के दायरे में कई सुविधा लेकिन सड़कें खराब

locationउज्जैनPublished: Sep 26, 2022 12:19:00 pm

Submitted by:

aashish saxena

वार्ड विकास की बात, जनता के साथ: आधारभूत सुविधाओं के साथ ही बदलते दौर की जरूरतों को भी यहां के रहवासी महसूस करते हैं।

Ward-15: Facilities within a kilometer radius but the road are bad
वार्ड विकास की बात, जनता के साथ: आधारभूत सुविधाओं के साथ ही बदलते दौर की जरूरतों को भी यहां के रहवासी महसूस करते हैं।

उज्जैन.
वार्ड क्रमांक-१५
वार्ड का नाम- गीता कॉलोनी
आबादी- १० हजार से अधिक
मतदाता-७१४१
प्रमुख क्षेत्र- अब्दालपुरा, गीता कॉलोनी, अवंतिपुरा, तैय्यबी बाखल आदि।
विशेषता- अधिक घनत्व, आसपास व्यावसायिक क्षेत्र।
पुराने शहर में शामिल वार्ड क्रमांक-१५ विकासशील वार्ड हैं। यहां एक किलोमीटर के दायरे में बड़े अस्पताल, बाजार, स्कूल आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। वार्ड का अधिकांश तपका शिक्षित व जागरूक है। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही बदलते दौर की जरूरतों को भी यहां के रहवासी महसूस करते हैं। यहां खाली जगह की कमी है लेकिन ऐसी कुछ सुविधाएं विकसित हो सकती है जो लोगों के जीवन स्तर को सुधारे। यहां की पार्षद नगर निगम अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उनसे और भी अपेक्षाएं हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.