scriptBreaking: परिवारों के बीच चले हथियार, महिला सहित 7 घायल | Weapons among families, 7 injured including woman | Patrika News

Breaking: परिवारों के बीच चले हथियार, महिला सहित 7 घायल

locationउज्जैनPublished: Dec 12, 2019 01:24:00 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

Ujjain News: सभी घायलों को महिदपुर के अस्पताल भिजवाया, वहीं एक व्यक्ति के गंभीर घायल हो जाने पर उसे उज्जैन के लिए रैफर किया है।

Weapons among families, 7 injured including woman

Ujjain News: सभी घायलों को महिदपुर के अस्पताल भिजवाया, वहीं एक व्यक्ति के गंभीर घायल हो जाने पर उसे उज्जैन के लिए रैफर किया है।

उज्जैन/महिदपुर। रास्ते से निकलने की बात को लेकर महिला-पुरुषों में जमकर हथियार चले। परिवार के बीच हुए इस विवाद में एक महिला सहित 7 अन्य लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को महिदपुर के अस्पताल भिजवाया, वहीं एक व्यक्ति के गंभीर घायल हो जाने पर उसे उज्जैन के लिए रैफर किया है।

गुरुवार सुबह की घटना
गुरुवार सुबह 10 बजे के लगभग महिदपुर थाना अंतर्गत मोती मस्जिद के पीछे पठानवाड़ी क्षेत्र में रास्ते से आने-जाने के विवाद को लेकर एक परिवार में आपस में धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्ष से एक महिला समेत 7 लोग घायल हैं, जिसमें एक गंभीर घायल को उज्जैन रैफर किया गया है। शेष घायलों का उपचार महिदपुर शासकीय चिकित्सालय में चल रहा है। सूचना मिलने पर महिदपुर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा मामले में जांच कर रही है।

यह हुए हैं घायल
एक पक्ष से तबरेज पिता समीम, साबर पिता समीम, फिरोज पिता समीम पठान, दूसरे पक्ष में मुजाहिद पिता इनायत खान, बादशाह पिता इनायत खान, इनायत खान पिता अताउल्ला खान, कनिशा घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से महिदपुर शासकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से फिरोज पिता समीम को गंभीर घायल होने पर उज्जैन रैफर कर दिया गया है। शेष घायलों का उपचार महिदपुर में ही चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो