scriptकमलनाथ के कद्दावर मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ये क्या कह गए | What did KamalNath's tall minister say about Prime Minister Narendra | Patrika News

कमलनाथ के कद्दावर मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ये क्या कह गए

locationउज्जैनPublished: Dec 09, 2019 11:41:37 pm

Submitted by:

Ashish Sikarwar

143 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण बडऩगर तहसील के लोहाना गांव में हो रहा है इतनी बड़ी राशि का एक साथ कार्य तो इंदौर में भी नहीं होता। प्रदेश की कमलनाथ सरकार जो कहती है वह करती है।

 What did Kamal Nath's tall minister say about Prime Minister Narendra Modi?

143 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण बडऩगर तहसील के लोहाना गांव में हो रहा है इतनी बड़ी राशि का एक साथ कार्य तो इंदौर में भी नहीं होता। प्रदेश की कमलनाथ सरकार जो कहती है वह करती है।

बडऩगर. 143 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण बडऩगर तहसील के लोहाना गांव में हो रहा है इतनी बड़ी राशि का एक साथ कार्य तो इंदौर में भी नहीं होता। प्रदेश की कमलनाथ सरकार जो कहती है वह करती है। जिले के सभी विधायकों में सबसे ज्यादा विकास कार्यों की मांग आप के विधायक हम मंत्रियों से भोपाल में करते हैं। यह उनके विजन को दर्शाता है। यह आर्थिक मंदी का दौर है और इस सदी का सबसे बड़ा डाका हिंदुस्तान में डाला गया है। 176000 करोड़ रुपए रिजर्व बैंक को धमका कर लिए गए हैं। यह पैसा भारत में आकस्मिक आने वाली विपत्तियों के लिए रखा गया था किंतु मोदी ने हिटलर शाही अपनाकर यह पैसा रिजर्व बैंक से एक तरीके से छीन लिया। आज रिजर्व बैंक को अपना रिजर्व रखा हुआ सोना बेचने की बात करना पड़ रही है।
यह बात आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कही। विधायक मुरली मोरवाल ने संबोधित करते हुए सबसे पहले 4 घंटे देरी से हुए कार्यक्रम के लिए उपस्थित जनसमुदाय से करबद्ध हाथ जोड़कर क्षमा मांगी और कहा बडऩगर के विकास के दरवाजे आपने 1 साल पहले खोल दिए हैं। बडऩगर के आमजन, किसान, गरीब माता-बहनों की सेवा का अवसर मुझे दिया है। मैं लगातार कमलनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को गति देने का प्रयास करता रहूंगा। विधायक रामलाल मालवीय, महेश परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, जिला पंचायत सदस्य ईश्वरसिंह चौहान, राजेंद्रसिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल पटेल, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष करण मोरवाल, लोहाना कुटी के गुरुजी महेश चरणदास महाराज, योगेश शर्मा उज्जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल आचार्य, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र यादव, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल माली, पूर्व जनपद अध्यक्ष होशियारसिंह राजावत, जनपद सदस्य पीएन सिंहजी माथुर, धारासिंहजी गोयल, गोपालजी चौधरी, लक्ष्मीनारायण चौधरी, गोवर्धनलाल परमार आदि मौजूद थे।
123 में 55 आवेदनों का निराकरण
आयोजन में 123 आवेदन पत्र मांग एवं समस्या के प्राप्त हुए। 55 आवेदनों का निराकरण किया गया। कलेक्टर शशांक मिश्र, पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश परीख, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेशकुमार शाक्य, अनुविभागीय अधिकारी एकता जायसवाल, तहसीलदार सुरेश नागर व जिले के विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी/कर्मचारी, ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव/जीआरएस उपस्थित थे। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय जानकारी हेतु प्रदर्शनी, स्टॉल भी लगाए गए। अतिथियों द्वारा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों को विधायक निधि से पेयजल टैंकर का वितरण किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित 69 हितग्राहियों को राशि रुपए 110.93 लाख के स्वीकृति पत्र/प्रमाण-पत्र का वितरण भी किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पानी बचाने एवं बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ आदि पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी गई। संचालन श्याम पुरोहित व अशोक शर्मा ने किया। आभार लक्ष्मीनारायण यादव मंडल अध्यक्ष ने माना। जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद जीएस मुझाल्दा ने दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो