scriptप्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक पर पूर्व विधायक ने क्या लगाए गंभीर आरोप | What former MLA made serious allegations against Congress MLA in press | Patrika News

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक पर पूर्व विधायक ने क्या लगाए गंभीर आरोप

locationउज्जैनPublished: Jan 04, 2020 12:19:49 am

Submitted by:

Ashish Sikarwar

पांच जनवरी को नपा परिषद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संभावना है अन्य निकायों की तरह कमलनाथ सरकार आगामी परिषद चुने जाने तक कमान प्रशासन को सौंप दे।

What former MLA made serious allegations against Congress MLA in press

पांच जनवरी को नपा परिषद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संभावना है अन्य निकायों की तरह कमलनाथ सरकार आगामी परिषद चुने जाने तक कमान प्रशासन को सौंप दे।

नागदा. पांच जनवरी को नपा परिषद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। संभावना है अन्य निकायों की तरह कमलनाथ सरकार आगामी परिषद चुने जाने तक कमान प्रशासन को सौंप दे। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय व भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता की और परिषद के पांच सालों की उपलब्धियां गिनवाईं।
एक साल से काम बंद पड़े-शेखावत
पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने विधायक पर आरोप लगाया नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यकाल में जितने विकास कार्य शुरू किए थे, एक साल में वह सभी लगभग बंद या अधूरे हैं। उन्होंने बताया नागदा को जोडऩे वाली 22 करोड़ की तीन उत्कृष्ट सड़कों का कार्य विधानसभा चुनाव के पूर्व लगभग पूरा हो चुका था। मात्र पुराने ओवरब्रिज से लेकर बस स्टैंड तक की सड़क का निर्माण शेष था। जो आज तक अधूरा है। मेरे विधायक रहते रिंग रोड का कार्य एक वर्ष में 70 प्रतिशत हो चुका था लेकिन एक साल में यह रेंग रहा है। कन्या महाविद्यालय भवन का भूमिपूजन हुए एक माह से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अभी तक काम चालू नहीं हो पाया। चंबल शुद्धिकरण योजना पर एक साल में प्रगति नहीं हुई। गंदा नाला निर्माण योजना ठंडे बस्ते में चली गई तो शासकीय अस्पताल में उद्योग के सीएसआर फंड से डायलिसिस मशीन सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी, लेकिन एक साल में उसका वेपर तक नहीं खुला। नई मंडी निर्माण को लेकर भी हलचल नहीं है। निनावट खेड़ा स्थित चबंल पर बांध भाजपा के शासनकाल में स्वीकृत हुआ लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। नागदा से अमलावदिया, भाटीसुड़ा, भीलसुड़ा संदला, सुरेल, लुहारी होते बडऩगर को जोडऩे वाली सड़क का निर्माण भी शुरू करवाया, लेकिन एक साल से यह भी बंद है।
सत्ता का रौब दिखाकर नहीं करने दे रहे काम
नपाध्यक्ष अशोक मालवीय ने विधायक पर विकास में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया। उनका कहना था पांच वर्षों में परिषद ने शहर में 50 करोड़ के विकास कार्य किए। ज्यादातर 2015 से लेकर 2018 तक किए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार व विधायक बनने के बाद विकास पर ब्रेक सा लग गया। विधायक अधिकारियों पर सत्ता का रौब दिखाकर कार्यों को रोकने का काम कर रहे हैं। एक साल में परिषद ने 30 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति दी। इन सभी के टेंडर भी हो गए, लेकिन विधायक ने सीएमओ पर दबाव बनाकर कार्यों को करने से रोका जा रहा है। भाजपा ने परिषद की पांच साल की उपलब्धियों का ‘पांच साल बेमिसालÓ फोल्डर का विमोचन किया।
27 करोड़ की राशि छोड़कर जा रहे हैं
मालवीय ने बताया वर्तमान में नपा के पास 27 करोड़ रुपए हैं। 5.5 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना की है। मालवीय ने बताया अगर कांग्रेस शहर विकास के कार्यों में रोड़ा नहीं अटकाती तो यह पूरी राशी अभी तक खर्च हो जाती।
5 जनवरी तक करें प्रतिमाओं की स्थापना
नपाध्यक्ष ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 5 जनवरी तक वह महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना करवाएं नहीं तो भाजपा के लोग समाजजनों के साथ स्वयं प्रतिमाओं की स्थापना करेंगे। बता दें तीन प्रमुख चौराहों पर महाराणा प्रताप, राजा जन्मेजय, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। नपाध्यक्ष ने परिषद की उपलब्धि गिनाईं। 18 करोड़ की जलआर्वधन योजना, 15 हजार लोगों के घरों में नल कनेक्शन। बिरलाग्राम स्थित तीन हजार झुग्गी झोपड़ीवासी भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर में दोनों समय जलप्रदाय, 77 करोड़ की एप्रोच रोड का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1235 हितग्राहियों को पक्के मकान बनाकर देना, 1.20 करोड़ की लागत से उज्जैन-जावरा मार्ग पर स्वागत द्वार निर्माण, स्वीमिंग पूल निर्माण, सभी वार्डों में स्वागत द्वार का निर्माण सहित स्वच्छता मिशन, दिव्यांगों व वृद्धों की सेवा के लिए कई राष्ट्रीय पुरुस्कार मिले परिषद उपलब्धि बताई।
यह थे मौजूद
भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश व्यास, नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, पूर्व नपाध्यक्ष विमला चौहान, राजेंद्र अवाना, पूर्व उपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना जैन, पार्षद उषा गुर्जर, चेतना मिमरोट, अर्चना वर्मा, मंजीत कौर, प्रेमलता मकवाना, अशोक साहनी, विजय पोरवाल, कमल शर्मा, ओपी गेहलोत, राजेंद्र जैन, पंकज माखरिया, राजेश गगरानी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो