scriptपति के दुबई जाते ही देवर ने भाभी को बनाया शिकार, मोबाइल रिकार्डिंग में कुछ और कहानी… | With his wife, his cousin committed misdeeds | Patrika News

पति के दुबई जाते ही देवर ने भाभी को बनाया शिकार, मोबाइल रिकार्डिंग में कुछ और कहानी…

locationउज्जैनPublished: Jul 20, 2018 09:08:44 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

पति जब दुबई से उज्जैन पहुंचा, तो पत्नी ने उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया और थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

patrika

crime,rape,Dubai,police,Ujjain,accused,wife,Incident,love affair,case of misbehavior,

उज्जैन। परिवारवालों को भौतिक सुख-सुविधा और अच्छी जिंदगी देने के लिए दुबई गए युवक की पत्नी के साथ उसके ही चचेरे भाई ने दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। पति जब दुबई से उज्जैन पहुंचा, तो पत्नी ने उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया और थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज
महिला थाना टीआई कटारे के अनुसार परवाना नगर निवासी महिला ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने परवाना नगर निवासी नितिन खुशानी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है।

प्रेम संबंधों का बताया जा रहा है मामला
आरोपी पक्ष ने महिला थाना पुलिस को मोबाइल रिकार्डिंग सौंपी है, जिसमें महिला व देवर के बीच प्रेम-प्रसंग की बात कही जा रही है। आरोपी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म जैसा कोई मामला नहीं है, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला है। जिसे दबाव बनाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस से इस बारे में जांच की मांग की है।

इनका कहना ….
महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी पक्ष की ओर से रिकार्डिंग के बारे में कुछ नहीं बता सकती। फिलहाल आरोपी फरार है।
– सुनीता कटारे, टीआई, महिला थाना

बहू ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप, ससुर ने की आत्महत्या
इधर, उज्जैन में शुक्रवार को एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक बहू ने दहेज प्रताडऩा का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया, यह जिल्लत ससुर बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि कोई भी महिला थाने जाकर ससुराल वालों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखा दे, तो पुलिस पूरे परिवार को आरोपी बना देती है वह भी बगैर जांच करें।

क्या था मामला
दो दिन पूर्व बहू ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज करवा दिया, पुलिस ने भी बगैर जांच के प्रकरण दर्ज कर आरोपी पक्ष के लोगों को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की, तो नगर निगम जोन 6 में पदस्थ ससुर से यह जिल्लत बर्दाश्त नहीं हुई। शरद रायकवार (53) पिता रामचंद्र निवासी एकता नगर नीलगंगा नगर निगम जोन 6 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर पदस्थ थे। पुत्र मयूर ने 8 माह पूर्व घर के सामने रहने वाली तेजस्विनी से प्रेम विवाह किया था। मयूर ऑटो चलाता है और उसका तेजस्विनी से छोटी-छोटी बातों में विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व ही मयूर और तेजस्विनी के बीच विवाद हुआ, इसकेबाद तेजस्विनी ने नीलगंगा थाना पहुंचकर मयूर, ससुर शरद रायकवार और सास मीना के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का प्रकरण दर्ज करवा दिया। गुरुवार को पुलिस ने शरद रायकवार और उनकी पत्नी मीना को थाने बुलाया व यहां शरद को लॉकअप में डाल दिया और उससे सख्ती से पूछताछ की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो