scriptvideo : लहंगा, चुनरी, साड़ी ड्रेस कोड में महिलाएं बन रहीं दूल्हा-दुल्हन | Women holding unique costumes are organizing these events | Patrika News

video : लहंगा, चुनरी, साड़ी ड्रेस कोड में महिलाएं बन रहीं दूल्हा-दुल्हन

locationउज्जैनPublished: Mar 28, 2019 09:36:26 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

होली और रंगपंचमी के बाद अब शहर में फूलपाती के आयोजन शुरू हो गए हैं। लहंगा, चुनरी, साड़ी जैसे ड्रेस कोड पहनकर महिलाएं दूल्हा-दुल्हन बनकर ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए फूलपाती निकाल रही हैं।

patrika

procession,dress,Holi,samaj,shiva-parvati,

उज्जैन. होली और रंगपंचमी के बाद अब शहर में फूलपाती के आयोजन शुरू हो गए हैं। लहंगा, चुनरी, साड़ी जैसे ड्रेस कोड पहनकर महिलाएं दूल्हा-दुल्हन बनकर ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए फूलपाती निकाल रही हैं। चैत्र मास की पंचमी से शहर में फूलपाती चल समारोह का आयोजन करने की परंपरा है। इसी क्रम में अनेक समाजों द्वारा फूलपाती का आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।

मतदान जागरुकता की भी ले रही शपथ
शहीद पार्क पर चित्तौड़ा महिला मंडल द्वारा फूलपाती निकाली गई। पूजा चित्तौड़ा ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने मतदान जागरुकता की शपथ भी ली। इस मौके पर सुशीला गुप्ता, अलका चित्तौड़ा, सुनीता गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद थीं।

रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित
अग्रवाल महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार क्षीरसागर उद्यान से चल समारोह निकाला, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ अग्रवाल धर्मशाला गोलामंडी पहुंचा। फूलपाती चल समारोह में दूल्हा रूपाली अग्रवाल तथा दुल्हन नेहा मित्तल बनीं। इस दौरान बिजौरे एवं गणगौर जैसा सजकर आओ प्रतियोगिता हुई। गणगौर जैसा सजकर आओ में प्रथम कृति बंसल, टीना बंसल द्वितीय, सपना अग्रवाल तृतीय रही। बिजौरा सजाओ में वर्षा अग्रवाल प्रथम रहीं।

क्षीरसागर से निकला चल समारोह
इसी प्रकार रजक धोबी समाज, राजपूत समाज, मारवाड़ी माहेश्वरी समाज और आदिगौड़ ब्राह्मण समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा क्षीरसागर से चल समारोह का आयोजन किया गया।

मेढ क्षत्रिय मेवाडा स्वर्णकार महिलाओं का फूलपाती चल समारोह
मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा महिला स्वर्णकार संगठन का फूलपाती चल समारोह निकाला गया। इस अवसर पर सपना बुंदीवाला, प्रीतिसिंह, मलिकासिंह, अमृता सोनी, सुमित्रा सोनी के साथ संगठन की अनेक महिलाएं मौजूद थीं।

खण्डेलवाल महिला मंडल का फूलपाती समारोह निकला
खण्डेलवाल समाज महिला मण्डल द्वारा फूलपाती चल समारोह क्षीरसागर से निकाला गया। इस अवसर पर रंजना सामरिया, राधिका झालानी, उषा गुप्ता, विजया गुप्ता, ज्योति बेवाल, कृष्णा दास, अलका दास, उषा झालानी, शशि झालानी, चंदा तांबी, प्रेमलता तांबी, शकुन्तला गुप्ता, प्रमिला, गीता, ममता, कृष्णा डंगायच, सविता गुप्ता उपस्थित थे।

फूलपाती में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
भाटी राजपूत समाज की क्षत्राणी महिला मंडल द्वारा फूलपाती चल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के साथ अधिक से अधिक मतदान का अनुरोध किया गया। समाज की क्षत्राणियों ने फूलों की होली खेली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। चल समारोह में दूल्हा स्नेहा ठाकुर, दिव्यांशी परिहार और दुल्हन विनी ठाकुर और प्रियांशी परिहार थी। इस अवसर पर अनिता ठाकुर, राजकुमारी ठाकुर, सुधा परिहार, शारदा ठाकुर, रजनी चौहान, रूपाली ठाकुर, शिल्पा चौहान, दुर्गा ठाकुर, रेखा अनिल ठाकुर, रेखा राजेन्द्र ठाकुर, रेखा परिहार, पूजा प्रतीक ठाकुर, किरण ठाकुर, उमा टिमेचा, उमा ठाकुर, ममता ठाकुर, सन्तोष ठाकुर, चन्दा ठाकुर, चन्दा विजय ठाकुर, वर्षा ठाकुर, मोनिका ठाकुर, गूंजा ठाकुर, अनिता ठाकुर आदि समाज की महिलाएं शामिल थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो