महानिर्वाणी का गलियारा कर रहे हैं चौड़ा
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के निर्गम की व्यवस्था करने के लिए कार्तिकेय मंडपम और श्रीपंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के मध्य के गलियारे को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अखाड़े के हिस्से को तोडऩे का काम चल रहा है। सोमवार को दीवार तोडऩे के दौरान कार्तिकेय मंडपम की छत का कुछ हिस्सा मशीनों के कंपन की वजह से गिर गया।
तुड़ाई का काम करने वाले मजदूर हुए घायल
मशीनों के कंपन होने के कारण यहां तुड़ाई का काम करने वाले दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों में रणजीत हनुमान निवासी नाथू पिता मानसिंह और ऋषिकेश पिता भेरुलाल को पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उसके बाद उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायल श्रमिकों की स्थिति ठीक है।
पहले भी हुए हैं हादसे
सिंहस्थ से पूर्व टनल निर्माण कार्य के दौरान दीवार ढहने से इसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। इसी तरह महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित प्रांगण में चबूतरे के पास लगे पेड़ के गिरने से यहां खेल रहे कुछ बच्चों की मौत हो गई थी। इस बार फिर हादसा हुआ है, हालांकि इसमें बड़ी हानि नहीं हुई है।
Read More News : उज्जैन के इस मंदिर में नक्काशी पर पता चलेगी संस्कृति
Read More News : जनआशीर्वाद यात्रा: मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
Read More News : शहर में आज से शुरू होगा इन जुलूसों का सिलसिला, पुलिस मुस्तैद
Read More News : आखिर समाज ने क्यों किया इतने मेधावियों का एक साथ सम्मान