उज्जैनPublished: Sep 13, 2023 03:56:32 pm
Manish Gite
महाकाल के बाद भर्तृहरि गुफा और गुरु गोरखनाथ की समाधि पर भी गए योगी आदित्यनाथ...।
यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ नाथ संप्रदाय और भर्तहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज भी थे। गर्भगृह में यश गरु, विजय गुरु और संजय गुरु ने योगी आदित्यनाथ को विधिविधान से पूजन कराया और माला और स्मृति चिन्ह भेंट किया।