उज्जैनPublished: Sep 20, 2023 06:05:13 pm
Faiz Mubarak
- आकर्षक पुष्पों से सजा बाबा महाकाल का दरबार
- 40 क्विंटल फूलों से इंदौर की संस्था ने सजवाया
- भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बना बाबा का दरबार
- सुबह से सजाया जा रहा था महाकाल दरबार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर का पूरा परिसर बुधवार को भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वजह है कि, आज पूरे मंदिर परिसर में फूलों से की गई खास साज सज्जा। बता दें कि, आज महाकाल के दरबार को 40 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। पूलों से सजने के बाद नंदी हॉल, गर्भगृह के साथ साथ सभागृह ही नहीं बल्कि पूरा मंदिर परिसर ही एक अलग रूप में नजर आ रहा है।