चिमनगंज मंडी पुलिस के अनुसार ढांचा भवन के पास प्रीति नगर में रहने वाला रितिक पिता लोकेंद्र खत्री क्षेत्र के गणेशोत्सव में प्रतिदिन शामिल होता था। शनिवार रात भी वह गणेश की आरती में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पांडाल के बाहर बिजली पोल के सम्पर्क में आया गया। इस पोल में करंट फैला हुआ था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 10वीं कक्षा में पढ़ रहा रितिक परिवार का इकलौता बेटा है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।
एक अन्य भी झुलसा
रितिक को जैसे ही करंट लगा। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी के चलते एक अन्य भी करंट के चपेट में आ गया। हालांकि वह ज्याद गंभीर घायल नहीं हुआ। उसे तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। बता दे कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी बुरी स्थिति में है। कहीं झुल रहे है। तो कहीं केबिन खुल पड़ी हुई है। पोल की स्थिति भी ठीक नहीं है। घटना के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए है, लेकिन अब बिजली के पोल को लेकर सभी भयभीत है। सभी की तरफ से एकजुट होकर करंट फैलने जैसी घटना को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी बिजली कंपनी से की गई है।