script4 लाख 42 हजार 775 लोग कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग | 4 lakh 42 thousand 775 people will be able to use franchise | Patrika News

4 लाख 42 हजार 775 लोग कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

locationउमरियाPublished: Apr 27, 2019 10:57:07 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

29 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा मतदान

4 lakh 42 thousand 775 people will be able to use franchise

4 लाख 42 हजार 775 लोग कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग

उमरिया. उमरिया जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों क्रमश: 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 31 हजार 44 मतदाता जिनमें 1 लाख 19 हजार 89 पुरूष मतदाता तथा 1 लाख 11 हजार 955 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे। इसी प्रकार 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2लाख 11 हजार 731 मतदाता जिनमें 1 लाख 8 हजार 634 पुरूष मतदाता तथा 1 लाख 3 हजार 94 महिला मतदाता एवं 3 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे। इस प्रकार जिले में कुल 4 लाख 42 हजार 775 मतदाता जिनमें 2 लाख 27 हजार 723 पुरूष मतदाता तथा 2 लाख 15 हजार 49 महिला मतदाता एवं 3 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगे। जिले में मतदाता पहचान पत्र का अनुपात 944 है। बाधवगढ विधानसभा क्षेत्र में 949 तथा मानपुर में 940 है। जेन्डर रेसियों 58.1प्रतिशत है दिव्याग मतदाताओं की संख्या 3384 है, जिसमे बधवगढ विधानसभा क्षेत्र में 1534 तथा मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 1850 है। जिले के 2012 मतदाताओ हेतु व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, 80वर्ष के उपर के मतदातो की संख्या 5312 है।
जिले में 34 मतदान केन्द्र सैडो एरिया में है। कूल 140 माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षित किये गये है। जिले में कूल क्रिटिकल मतदान केन्द्रो की संख्या 125 हैं, जिसमे 118 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 7 शहरी क्षेत्र में है। बाधवगढ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 52 तथा शहरी क्षेत्र में 6 कूल 58 एवं मानपुर विधानसभा क्षेंत्र में ग्रामीण क्षेत्र मे 66 तथा शहरी क्षेत्र में 1 कूल 67 क्रिटिकल मतदान केन्द्र है। जिले में कूल 7 मतदान केन्द्रों में बैवकासटिंग 59 मतदान केन्द्रो में सी सी टीवी कैमरे तथा 13 मतदान केन्द्रो में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी स्वरोचिष सोमवंशी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारो को दी ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान संपन्न कराने हेतु कुल 73 सेक्टर बनाये गये है। तथा 6 अधिकारियो को रिजर्व सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। मतदान दलो को मतदान केन्द्र तक पहुचने हेतु कुल 147 रूट बनाये गये है तथा 518 वाहनो का उपयोग किया जायेगा। बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में 72 रूट 174 वाहन, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 75 रूट 344 वाहन, उपयोग किये जायेगे। जिले मे कुल 583 मतदान केन्द्र बनाये गये है जिसमें बाधवगढ विधानसभा क्षेत्र में 269 एवं मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 314 मतदान केंद्र बनाये गये है। प्रत्येक मतदान केन्द्रों में दो- दो व्यक्तियों को कम्युनिकेशन प्लान के तहत कान्टेक्ट पर्सन नियुक्त किया गया है। जो मतदान दिवस के दिन जिला स्तरीय कम्युनिकेशन दल तथा सेक्टर अधिकारी को प्रत्येक दो घंटे में मतदान प्रतिशत एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध करायेेगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मतदान सामग्री का वितरण आज 28 अप्रैल को प्रात: 6 बजे से शासकीय पालीटेक्निक उमरिया में किया जाएगा। मतदान दलों के ठहरने के लिए व्यवस्था जिला मुख्यालय में की गई है।
आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने हेतु जिले में फ्लाइंग स्कवायड, 6 स्टेटिक सर्विलेस टीम, 6 व्हीएसटी, व्हीव्हीटी 2, एमसीएमसी 1 एवं संपत्ति विरूपण अधिनियम हेतु 11 दल गठित किए गए है। मतदान दलो, सेक्टर अधिकारियों, को तीन बार प्रशिक्षण देकर उनकी परीक्षाएं भी आयोजित कराई गई है। जिले में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से मतदान संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिले के मतदाताओ से निर्भय होकर बिना किसी लालच या प्रलोभन के मतदान करने का आग्रह है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो