चंदिया थाना अंतर्गत गणेशपुर मार्ग की घटना
उमरिया
Published: March 26, 2022 06:29:47 pm
उमरिया. यातायात व आरटीओ विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं। इन पर कभी भी कार्रवाई नहीं की जाती है। जिसका नतीजा यह है कि ओवरलोड वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। वहीं इस मामले में यात्री भी कम लापरवाह नहीं हैं। अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के चक्कर में ओवरलोड वाहनों में यात्रा करते हैं और असमय दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। वाहन चालक भी ज्यादा पैसा कमाने के लिए ये ओवरलोड वाहनों को सड़कों पर सरपट दौड़ाते हैं। वाहन चालक खुलेआम नियम और कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। इन पर कार्यवाही नहीं होने के कारण ही यह ऐसा कदम उठाते हैं। यातायात विभाग महज यातायात सप्ताह मनाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, वहीं आरटीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं जाती है। इसका ही परिणाम है कि चंदिया थानान्तर्गत एक ओवरलोड ऑटो अंनियंत्रित हो गया और वह पलट गया। जिसमें सवार सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
चंदिया थाना अंतर्गत गणेशपुर मार्ग पर सवारी से भरी आटों पलट गई । घटना में आधे दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गये। जानकारी अनुसार आटो ग्राम पथरहटा से चंदिया की तरफ आ रही थी तभी गणेशपुर मार्ग के पास किन्ही कारणों से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ग्राम पथरहटा निवासी स्नेहलता पति अशोक विश्वकर्मा 35 वर्ष, आरती पति रामलाल कोल 18 वर्ष, राधा पति बेटा लाल यादव 35, रेखा पति उमेश बढई 27 वर्ष, सुनिया पति चुरहा कोल 50 वर्ष, लक्ष्मी बाई पति सुशेन कोल 35 वर्ष, संगीता पति रामलाल कोल 34 वर्ष घायल हो गई। घटना के बाद 108 की मदद से सभी घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय चंदिया अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं । हादसे में स्नेहलता विश्वकर्मा, आरती कोल एवं सुनिया कोल गम्भीर रूप से जख्मी बताए जा रहे है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें