scriptबैण्ड के पैसे पर विवाद, लौटाई बारात | baind ke paise par vivaad, lautaee baaraat | Patrika News

बैण्ड के पैसे पर विवाद, लौटाई बारात

locationउमरियाPublished: May 13, 2019 10:31:07 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

पुलिस ने समझाइश देकर विवाह संपन्न कराया

baind ke paise par vivaad, lautaee baaraat

बैण्ड के पैसे पर विवाद, लौटाई बारात

उमरिया. बैण्ड बाजा के पैसे को लेकर वर व वधु पक्ष में विवाद हो गया। जिससे नाराज दुल्हन ने शादी करने से मना करते हुए बारात वापस लौटा दी। जिस पर वर पक्ष ने 100 डायल को इसकी सूचना दी। जिस पर मौके में पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर अपनी मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया। जानकारी के अनुसार ग्राम ओबरा थाना चंदिया निवासी बहादुर कोल पिता मुन्ना कोल 24 साल का विवाह ग्राम बड़छड़ चौकी अमरपुर में तय हुआ था। जहां था रविवार को वर पक्ष बारात लेकर पहुंचे लेकिन बैण्ड बाजा न मिलने पर दुल्हन पक्ष को बैण्ड की व्यवस्था करने के लिए कहा था। दुल्हन के पिता ने बैण्ड बाजा तो लगा दिया, बारात लगने की तैयारी भी थी, इसी बैण्ड बाजा के पैसे देने को लेकर दूल्हा एवं दुल्हन के परिवार मे विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात वापस करा दी। दूल्हा पक्ष ने 100 डायल को फोन कर सूचना दी। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए अमरपुर चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूंछतांछ की जिस पर वधु पक्ष ने पूरा घटना क्रम बताया। जिस पर पुलिस ने दुल्हन व वर पक्ष को समझाइश देकर चार घंटे की बडी मशक्कत के बाद शादी के लिए राजी किया। जिसके बाद सुबह 4 बजे पुलिस अपनी मौजूदगी में जय माला पहनवा कर सात फेरे लगवाये।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो