script

बलात्कार के विरोध में कैंडिल मार्च

locationउमरियाPublished: Apr 16, 2018 05:37:41 pm

Submitted by:

shivmangal singh

तालाब में चलाया सफाई अभियान

Candle March Against Rape

Candle March Against Rape

उमरिया. कठुआ और उन्नाव में जो बलात्कार जैसी शर्मनाक घटना घटित हुई है, उसके विरोध में स्थानीय गांधी चौक में कैंडिल मार्च किया गया तथा उन्नाव और मासूम बच्ची आसिफा के लिए न्याय की मांग तथा बलात्कारियों को फांसी दिलाये जाने की मांग की गई। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि जब पूरा देश तड़प रहा है आसिफा के दर्द से और एक ट्वीट भी न हो सका। इस विरोध प्रदर्शन में उपस्थित लोगों में जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं महामंत्री मो. नईम, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, निरंजन प्रताप सिंह, माधव हेमनानी, राजीव सिंह बघेल, अनुज सेन आदि भारी संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
नौरोजाबाद. नगर परिषद द्वारा डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर वार्ड क्र. छह में स्थित तालाब पर सफाई अभियान चलाकर सफाई का कार्य किया गया। अपनी प्रेरणा से दो घंटे का श्रमदान नगर परिषद के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाकर तालाब की गंदगी, झाड़-झंखार को हटाया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष सुमन गौटिया, उपाध्यक्ष झालानरेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र सिंह परिहार पार्षद अर्चना यादव, पं. दीनदयाल अन्योदय समिति के अध्यक्ष संजय सोनी, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राममिलन यादव, डॉ. केएल बघेल, पूर्व पार्षद राजू यादव एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उमरिया आएगी अजय सिंह अरुण यादव की न्याय यात्रा
उमरिया. राज्य विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव की न्याय यात्रा 17 एवं 18 अप्रेल को जिले से गुजरेगी। इस दौरान यात्रा 17 अप्रेल को सायं सात बजे नगर के गांधी चौक एवं 18 अप्रेल को प्रात: ग्यारह बजे नौरोजाबाद पहुंचेगी, जबकि पाली मे यात्रा का आगमन 18 अप्रेल को दोपहर एक बजे होगा। उक्ताशय की जानकारी यात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक नित्यनिरंजन खम्परिया ने दी। इस दौरान बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कांग्रेस द्वारा उन्हे विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो