scriptकलेक्टर व अपर कलेक्टर ने भरेवा, भरौला का किया निरीक्षण | Collector and Additional Collector inspected Bhareva, Bharaula | Patrika News

कलेक्टर व अपर कलेक्टर ने भरेवा, भरौला का किया निरीक्षण

locationउमरियाPublished: Jan 16, 2022 07:08:23 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

खरीदी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, उपार्जित, शेष धान और परिवहन का देखा रेकार्ड

Collector and Additional Collector inspected Bhareva, Bharaula

Collector and Additional Collector inspected Bhareva, Bharaula

उमरिया. धान उपार्जन के अंतिम दिन कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव स्वयं अपने अमले के साथ विभिन्न उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर अशोक ओहरी ने उपार्जन केन्द्र भरेवा का निरीक्षण कर अब तक हुए उपार्जन, पंजीकृत किसानों की संख्या, शेष किसानों की संख्या, उपार्जित धान, परिवहन की गई धान, शेष धान तथा वर्षा से बचाव की जानकारी ली। कलेक्टर ने भरेवा एवं भरौला के उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के बाद चंदिया क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया।
शासन धान उपार्जन के लिए 15 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की गई थी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने धान उपार्जन केन्द्रों की मानीटरिंग एक साथ कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की थी। संबंधित अधिकारियों ने अब तक खरीदी गई धान, परिवहन की गई धान तथा भण्डारण के लिए शेष की जानकारी ली। अपर कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र भरौला का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी तरह अन्य अधिकारियों ने भी केन्द्रों का जायजा लिया। उपार्जन केंद्र मजमानीकला के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में ताला लगा पाया गया। बेहसनी में पांच कृषकों से खरीदी का कार्य किया गया। छांदा खुर्द में धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण राजस्व निरीक्षक नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। धान खरीदी केंद्र में सभी कृषकों की धान खरीदी की जा चुकी है। इसी तरह तहसीलदार पाली कोमल रैकवार ने उपार्जन केंद्र घुनघुटी तहसील पाली का निरीक्षण किया। जहां चार किसानों को खरीदी हेतु संदेश भेजे गए थे जिसमें 4 किसानों की उपस्थिति पायी गयी । धान खरीदी केंद्र में खरीदी होना पाया गया एवं मौके पर नोडल अधिकारी उपस्थित पाए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो