scriptकांग्रेस ने पूरे किए वायदे, जनता को मिली राहत | Congress fulfills promises, people get relief | Patrika News

कांग्रेस ने पूरे किए वायदे, जनता को मिली राहत

locationउमरियाPublished: Jun 18, 2019 11:45:41 am

Submitted by:

Ramashankar mishra

प्रदेश सरकार के छह पूर्व होने पर कांग्रेस ने मनाया उल्लास पर्व

congress-fulfills-promises-people-get-relief

कांग्रेस ने पूरे किए वायदे, जनता को मिली राहत

उमरिया. पद्रह वर्षो से मध्यप्रदेश मे भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता को प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने न सिर्फ राहत दी है, बल्कि यह विश्वास भी दिलाया है कि अब ना तो उनका शोषण होगा ना ही कोई अन्याय। सरकार की योजनाएं भाजपा के दिए हुए जख्मों पर मरहम लगाएंगी और लोगों को उनकी मूलभूत सुविधा बिना मांगे ही मिल जाएगी। उक्त आशय के उद्गार मप्र कांग्रेस के महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के 6 मांह पूरे होने पर गांधी चौक मे आयोजित उल्लास पर्व को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होनेे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मात्र 6 महीने मे ही जो कर दिखाया है, वह अतुलनीय व स्वागतयोग्य है। सरकार की नीतियों से प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, युवा, बेरोजगार सहित हर वर्ग मे आशा का संचार हुआ है। कांग्रेस के शासन से जनता खुश है, इसी वजह से भाजपा परेशान हो गई है, उसे लगता है कि यदि प्रदेश सरकार ऐसे ही काम करती रही तो उसकी सत्ता मे वापसी कैसे होगी। यही कारण है कि भाजपाई बिना किसी मुद्दे के विरोध प्रदर्शन जैसी नौटंकियां कर रहे हैं।
पूरे किये 100 वचन
सभा के उपरांत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं संभागीय मीडिया प्रभारी इंजी. ब्रजेश पाण्डेय ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 6 महीनो के अंदर सीएम कमलनाथ ने किसानो की कर्ज माफी, कन्यादान योजना की राशि 51 हजार रूपये करने, वृद्धावस्था पेंशन दोगुना करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। सरकार ने इस अल्प समय मे ही 100 वचनों को पूरा करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
जेल की चक्की पीसेंगे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन मे नगर की स्ट्रीट लाईट न जलने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और उसके परिवार की कमीशनबाजी और धांधली कर खरीदी गई घटिया सामग्री के कारण ही सड़कों पर अंधेरा है। उन्होने कहा कि काग्रेस द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिल कर नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल मे हुई धांधली की जांच और उनके परिजनो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराने की मांग करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो