scriptखनन को लेकर विवाद, गोली चलने से दो घायल | Crime: Dispute over mining, two injured due to firing | Patrika News

खनन को लेकर विवाद, गोली चलने से दो घायल

locationउमरियाPublished: Oct 21, 2019 11:37:47 am

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास का मामला, पूछताछ के दौरान संदेही ने पिया कीटनाशक

Crime: Dispute over mining, two injured due to firing

खनन को लेकर विवाद, गोली चलने से दो घायल

उमरिया. अवैध खनन का सिलसिला उमरिया में थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गोली भी चल गई। वारदात में दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात शनिवार की रात लगभग 12 बजे के आसपास की है।
जानकारी के अनुसार, चार लोगों ने एक ढाबे मे बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्ष हवाई पट्टी तक पहुंच गए और फायरिंग कर दी। वारदात की शिकायत लेकर एक पक्ष उमरिया थाने पहुच गया तो दूसरा पक्ष चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने घटनास्थल से गोली भी बरामद किया है। फायरिंग में चार लोगो के नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें दो दो लोगों का गुट था। एक गुट में अनुभव शुक्ला एवं सुजीत भदौरिया का नाम है। वहीं दूसरे गुट में नीरज त्रिपाठी एवं राजेश बारी का नाम शामिल है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।घटना में दोनो पक्षों के एक एक व्यक्ति को चोटे आई हुई है। जिसमें से गंभीर चोट नीरज त्रिपाठी की बताई जा रही है। वही दूसरी ओर अनुभव शुक्ला भी वारदात में घायल हुए हैं।
थाने में कीटनाशक पिया, हालत बिगड़ी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वारदात में एक नया मोड़ भी सामने आया है। सुजीत भदौरिया से जब थाने मे पूछताछ चल रही थी। इसी दौरान सुजीत भदौरिया ने सुविधाघर जाने के बहाने थाने से निकला और कीटनाशक का सेवन कर लिया। अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। बाद में युवक को अचेत अवस्था मेें पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां पर युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इनका कहना है
दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया है। युवक ने कीटनाशक पिया था। हालत सामान्य है।
एसपी सिह, आईजी, पुलिस रेंज, शहडोल।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो