scriptनि:शक्तो को मिला बस पास, स्वरोजगार के लिए हुआ चयन | Disabled got bus pass, selected for self-employment | Patrika News

नि:शक्तो को मिला बस पास, स्वरोजगार के लिए हुआ चयन

locationउमरियाPublished: Aug 08, 2019 11:58:28 am

Submitted by:

Ramashankar mishra

मोटरेबिल ट्रायसिकल प्रदान करने चिन्हित किए गए नि:शक्त

Disabled got bus pass, selected for self-employment

नि:शक्तो को मिला बस पास, स्वरोजगार के लिए हुआ चयन

उमरिया. जिले के 80 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग जनों को मोटरेबिल ट्रायसिकल वितरण हेतु शिविर का सामुदायिक भवन में आयोजन कर चिन्हांकन किया गया। चिन्हांकित किए गए दिव्यांगो को अलिम्को कंपनी से आये कृत्तिम अंग विशेषज्ञ श्रद्धांजलि मुंदली द्वारा 75 दिव्यांग जनों की जांच की गई। जिसमें 27 दिव्यांग पात्र पाए गए। पुर्नवास केंद्र विशेषज्ञ द्वारा 30 दिव्यांगो को कृत्तिम अंग प्रदान करने हेतु चिन्हित किया गया। इसी तरह 8 दिव्यांगो को सहायक उपकरण के लिए तथा 3 दिव्यांगो को कैलीपर्स के लिए चिन्हित किया गया। प्रभारी उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय विजय शुक्ला ने बताया कि दिव्यांग जनो को बस किराये मे छूट मिलने के संबंध में यातायात अधिकारी के माध्यम से बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिसके लिए 38 दिव्यांग जनो ने आवेदन किया। इनमें से चार का चयन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार हेतु किया गया। इस प्रयास से कई नि:शक्तों की जीवन जीने के लिए एक नया रास्ता मिल गया है। इस प्रयास से अपने आप को कमजोर महसूस करने वाले नि:शक्तों को संबल मिलेगा और वह अपने जीवन को खुशमय बना सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो