script

ईद मिलादुन्नबी: अमन-चैन की मांगी दुआ, अस्पताल में किया फल वितरण

locationउमरियाPublished: Oct 20, 2021 07:01:38 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

कोरोना गाइड लाइन का पालन कर मनाया पर्व

Eid Miladunnabi: Prayer for peace, fruits distributed in the hospital

Eid Miladunnabi: Prayer for peace, fruits distributed in the hospital

उमरिया. नगर सहित पाली, मानपुर, चंदिया, करकेली में ईदमिलानदुन्नबी का पर्व शांति पूर्वक ढंग से मनाया गया। इस मौके पर मंगलवार की सुबह मुस्लिम भाइयों ने मुख्यालय सहित चंदिया, नौरोजाबाद, पाली, मानपुर, अमरपुर सहित विभिन्न अंचलों में मौजूद मस्जिद में खुलूस और मोहब्ब्त के साथ परचम कुशाई का आयोजन किया। इसके अलावा मस्जिदो में फातिहा, सलातो सलाम, तबर्रुक तकसीम किया गया है। इस खास मौके पर जयस्तम्भ स्थित इमाम बाड़ा में नियाज, फातिहा किया गया। इस मौके पर हिंदुस्तान की बेहतरी और अमन को लेकर दुवाएं की गई। वहीं बीमारियों से महफूज रहने की दुआ भी की गई। दोपहर 12 बजे मुस्लिम समाज ने जिला अस्पताल पहुंचकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अगुवाई में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और मरीजों से उनका हाल-चाल पूछा।
इस अवसर पर मेहदी हसन, मुमताज अली, अफसर अली, मुन्ना भाई, शाहिद खान सहित कई लोग मौजूद रहे। धार्मिक सद्भाव के प्रतीक ईदमिलादुन्नबी के मौके पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिलेवासियों को ईदमिलादुन्नबी पर्व पर बधाई दी है। वहीं शांति के दूत हजरत मोहम्मद के पैदाइश के खास मौके पर मनाए जाने वाले ईदमिलादुन्नबी पर्व पर मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद कमेटी एवं गौसिया मस्जिद कैम्प कमेटी ने बेहतर व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। मुस्लिम धर्मावलंबियों की माने तो पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्ल) का सऊदी अरब के मक्का शहर में 571 ईसवीं को जन्म हुआ था। इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी दुनिया में इस दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो