scriptपॉवर परियोजना में मनाया गया अभियन्ता दिवस | Engineer Day celebrated in Power Project | Patrika News

पॉवर परियोजना में मनाया गया अभियन्ता दिवस

locationउमरियाPublished: Sep 16, 2019 10:37:48 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरूआत

Engineer Day celebrated in Power Project

पॉवर परियोजना में मनाया गया अभियन्ता दिवस

बिरसिंहपुर पाली. जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के अभियंताओं ने भारत के महान अभियन्ता व भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को अभियन्ता दिवस के रुप मे मनाया। इस अवसर पर संजय गांधी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार व अन्य इंजीनियरों ने विश्वेश्वरैया के चित्रपट के समीप दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता व्ही के कैथवार ने कहा कि विश्वेश्वरैया महान इंजीनियर थे उनकी दृष्टि और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समर्पण भारत के लिए कुछ असाधारण योगदान दिए है। जिनके पदचिन्हों पर चलकर हमें कीर्तिमान रचना है। हमे निराशा नही होना चाहिए यह राष्ट्र इंजीनियरों के बदौलत चल रहा है। कैथवार ने कहा कि हमारा परियोजना कम खर्चे में ज्यादा विद्युत उत्पादन करे सदैव यह हम सभी का प्रयास होगा। परियोजना को प्रगति देने में हमारे सभी अभियन्ता भाइयो का बड़ा योगदान है जो कभी कभी भूखे रहकर भी अपनी लगनशीलता मेहनतकश की मिसाल पेश करते है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभियंताओं को उनके कार्य के प्रति लगन शीलता ईमानदारी कर्तव्य परायणता की शपथ भी दिलाई गई। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम को एडिशनल सीई एस एम सोलापुरकर आर के गुप्ता, के पी पांडेय, अभियन्ता संघ अध्यक्ष ऋषभ जैन , सचिव हरिमोहन कुशवाहा सहित अन्य अभियंताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस ई एम एल पटेल, मुकेश चतुर्वेदी, एच के त्रिपाठी, ए के पहाडिय़ा, एस के खरे, वाई एस सेंगर, ए डब्लू खान, एस आर धाड़े, व्ही एस माखन, एम एल सोनी, हिमांशु मिश्रा, शिवेंद्र त्रिपाठी, शिवेंद्र शुक्ला, अजय जाम्बूलकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डी एस चौहान ने किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो