नदी के दोनों किनारों से हटाई गई गंदगी
उमरिया
Published: June 01, 2022 07:11:05 pm
उमरिया. जिले की नदियों के अस्तित्व को बचाने के साथ जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रशासन के साथ आम जनता का भी सहयोग कर रही है। चंदिया नगर की जीवन रेखा कथली नदी के जीर्णोद्धार का कार्य विगत एक पखवाड़े से नगरवासियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, नगर परिषद तथा नौगजा उर्स कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग से किया जा रहा है। नदी के दोनों किनारों से गंदगी हटाई गई है जिससे अब कथली नदी की धारा पुर्नजीवित हो गई है।
इस कार्य की शुरुआत प्रयासम फाउण्डेशन चंदिया के लोगों ने किया था। इसमें सेना के सेवा निवृत्त सैनिक नंद किशोर पुरोहित, सेवा निवृत्त वन संरक्षक टीएन चतुर्वेदी, लवकुश त्रिपाठी सहित व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहयोग कर श्रमदान किया। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार पंकज नयन तिवारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद श्रीवास्तव, नगर निरीक्षक राघवेंद्र तिवारी के साथ ही नगर पालिका की टीम दैनिक रूप से श्रमदान कर रहे है। स्टॉप डैम से घाट तक की सफाई की गई। सभी ने पानी के अंदर घुसकर घास, झाड़ी, कपड़े निकालकर नदी के रुके हुए प्रवाह को आगे बढ़ाया। इस मौके पर सभी ने संकल्प लिया कि नदी के संरक्षण के लिए काम करेंगे। कथली नदी का पुर्नोद्धार कार्यक्रम हिंदू, मुस्लिम एकता का प्रतीक बन चुका है। चंदिया में आयोजित होने वाले नौगजा उर्स कमेटी के लोग भी श्रमदान कर रहे हैं।
उमरार के अस्तित्व को बचाने शुरू किया नदी सफाई अभियान
उमरिया. उमरिया में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर को अव्वल स्थान दिलाने प्रशासन ने नदी सफाई अभियान की शुरुआत की है। लाइफ लाइन उमरार नदी के जवालामुखी घाट से प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों एवं नागरिकों के प्रयास से नदी को गंदगी मुक्त बनाने का अभियान शुरू हुआ। उमरार नदी बीते कई दिनों से गंदगी और प्रदूषण का शिकार होकर नाले में तब्दील होकर अब सूखने की कगार पर है। जिला प्रशासन ने नदी के सरंक्षण के उद्देश्य से सामाजिक सहभागिता से नदी पुनर्जीवन का अभियान शुरू किया है। मंगलवार को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों के साथ नदी पर सफाई अभियान शुरू किया है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें