scriptरंगपंचमी पर जमकर गाई फाग | Fiercely song on Rngpancmi | Patrika News

रंगपंचमी पर जमकर गाई फाग

locationउमरियाPublished: Mar 25, 2019 10:42:53 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

होली मिलन समारोह का किया आयोजन

Fiercely song on Rngpancmi

रंगपंचमी पर जमकर गाई फाग

उमरिया. रॉयल राजपूत संगठन बिरसिंहपुर पाली के तत्वाधान मे क्षत्रिय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधर सिंह बघेल रहे। इस कार्यक्रम में हमारी विलुप्त हो रही प्रथा फाग गायन का कार्यक्रम विशेष रहा। अतिथि एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समाज की भूमिका एवं विचार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में बिरसिंहपुर पाली से राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह मल्ल, जितेंद्र सिंह सिसोदिया, व्ही के एस बघेल, कल्याण सिंह, भारतेन्दु सिंह बघेल, लाल सिंह सिकरवार, गजराज सिंह बैस, विजय बहादुर सिंह बघेल, बहादुर सिंह,रामबहादुर सिंह परिहार एवं अन्य क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारी – संतोष सिंह बैस, भानू प्रताप सिंह गहरवार, श्रवण सिंह परिहार, पुष्पेंद्र सिंह गौतम, पवन सिंह बैस, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह गौतम, अभ्युदय सिंह, अमर सिंह बैस, शंकर सिंह बैस, राहुल सिंह सिकरवार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
अभाविप ने मनाई होली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पाली में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभाविप के कार्यकर्ता, पूर्व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए फाग गीत का आयोजन किया गया। गीत के माध्यम से सभी नागरिकों को मतदान के महापर्व पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने व देश को शसक्त मजबूत बनाने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री निधीश नरेंद्रन, प्रान्त मंत्री सतेंद्र पटवा,नीलेश सिंह , संजय कुशराम, विभाग सयोंजक सौरभ गोले, जिला संयोजक नितिन बाशाणी, संदीप, वर्षा रजक, पीयूष चौबे, सचिन पांडेय, शीला बाशाणी, हिमांशू तिवारी, उत्कर्ष माथुर, नरेश प्रजापति, दीपू दुबे, युवराज सिंह, अंजलि बर्मन एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो