scriptस्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बना रही सरकार | Government is making self-help groups self-reliant | Patrika News

स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बना रही सरकार

locationउमरियाPublished: Sep 20, 2020 11:22:42 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

नगद साख सीमा का किया गया वितरण

Government is making self-help groups self-reliant

Government is making self-help groups self-reliant

उमरिया. जनपद पंचायत करकेली मे आयोजित नगद साख सीमा शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष करकेली कुसुम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्व सहायता समूहो के माध्यम से महिलाओ को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्म निर्भर बनाने में जुटी हुई है। अब महिलाएं स्थानीय स्तर पर सिलाई कडाई , सब्जी व्यवसाय , खेती बाडी , दुकानों का संचालन, बैंक महिला मित्र , मेट तथा रानी मिस्त्री आदि का कार्य करने में सक्षम हो रही है।कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं अपने कर्म एवं अपनी तकदीर की नई ईबारत लिख रही है। स्व सहायता समूह के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग की महिलाएं संगठित होकर स्वयं का व्यवसाय एवं उत्पाद तैयार कर रही है। अब उन्हें मजदूरी के लिए अन्यत्र नही जाना पड़ता, बल्कि वे अपने घरो में ही काम करके आय अर्जित कर रही है। इससे जहां उनका सामाजिक प्रभाव बढा है वहीं अपने बच्चो की लिखाई पढाई पर भी वे ज्यादा ध्यान दे रही है। कार्यक्रम में संतोष सिंह, राजेश सिंह, उप सरपंच भैया बहादुर, सीईओ जनपद आर के मण्डावी, नीरज सिंह , आजीविका परियोजना के मनीष श्रीवास्तव, शिवानंद पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय , साधना , संदीप दिक्षित , चंद्र कला रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने ग्राम कंचनपुर के केजीएन समूह , ग्राम कनेरी के आदर्श समूह, ग्राम सेमरिया के ज्ञान ज्योति समूह, करकेली के राधा समूह, उजान के महिमा स्व सहायता समूह आदि को नगद साख सीमा के चेक का वितरण किया। करकेली जनपद पंचायत मे आयोजित नगद साख सीमा वितरण शिविर में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसुम सिंह एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने 40 स्व सहायता समूहो को 40 लाख रूपये का नगद साख सीमा के चेक वितरित किया। इसी तरह जनपद पंचायत पाली में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह एवं जनपद अध्यक्ष माया सिंह ने 46 स्व सहायता समूहो को 71 लाख रूपये की नगद साख सीमा के चेक वितरित किए। इसी तरह जनपद पंचायत मानपुर में जनपद पंचायत अध्यक्ष राम किशोर चतुर्वेदी तथा सीईओ जिला पंचायत अंशुल गुप्ता ने 30 स्व सहायता समूहो को 64 लाख रूपये की नगद साख सीमा का वितरण किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो