scriptस्थापित किए गए 10 हजार से ज्यादा कलश | Installed more than 10 thousand urn made | Patrika News

स्थापित किए गए 10 हजार से ज्यादा कलश

locationउमरियाPublished: Apr 07, 2019 10:29:53 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

माता बिरासिनी के दरबार में उमड़ रहा भक्तों की सैलाब

Installed more than 10 thousand urn made

स्थापित किए गए 10 हजार से ज्यादा कलश

बिरसिंहपुर पाली. चैत्र नवरात्र पर्व में पाली नगर देवीमय हो गया हैए हर सड़क गली कूचे में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। नवरात्र पर्व के द्वितीया तिथि में सुबह से माता बिरासिनी के दरबार मे जल चढाने व पूजा अर्चना का क्रम आरम्भ हो गया था। श्रद्धालु माता बिरासिनी की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल की अर्जी लगाते रहे वही मानता रखने वालों ने मन्दिर प्रांगण में अपने बच्चों का मुंडन कर्णछेदन जवारे कलश स्थापना आदि का धार्मिक कार्य किया। माता बिरासिनी के दरबार मे श्रद्धालुओ के लिए प्रसाद वितरण का क्रम भी जारी रखा गया है जहाँ रेलिंग व्यवस्था से सभी को प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।
कलश स्थापित
चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान बैठकी व द्वितीया को श्रद्धालुओ द्वारा 10 हजार से ज्यादा मनोकामना कलश की स्थापना कराई गई है जिसमे मनोकामना घी कलश 1 हजार 1 सौ 39ए मनोकामना तेल कलश 1 हजार 1 सौ 19 मनोकामना जवारे कलश 7 हजार 6 सौ 2 आजीवन घी ज्योति कलश 2 सौ 92 आजीवन ज्योति तेल कलश 1सौ 5 इस तरह कुल 10 हजार 2 सौ 57 कलश स्थापित किये गए है। जिनका विधि विधान से पूजा की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो