script

गांधी के सपनों का भारत बनाना हमारा कर्तव्य है: डॉ. कुमार

locationउमरियाPublished: Oct 23, 2019 10:26:08 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

राष्ट्रीय एकता दिवस विषय पर हुआ कार्यक्रम

It is our duty to make Gandhi's dream India: Dr. Kumar

गांधी के सपनों का भारत बनाना हमारा कर्तव्य है: डॉ. कुमार

उमरिया. मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ उमरिया में अक्टूबर माह के विषय गांधी दर्शन गांधी और आत्मनिर्भरता, गांधी युग, इंदिरा गांधी पुण्यतिथि- राष्ट्रीय एकता दिवस विषय पर शासकीय महाविद्यालय उमरिया के सभागार में पं. शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के डॉ. कौशलेन्द्र कुमार द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया गया। डॉ. कुमार द्वारा गांधी की प्रासंगिकता एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में गांधी जी की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों का आव्हान किया कि हमें निरंतर भारत को गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए अपने कर्तव्य पर दृढ़ रहना चाहिए। डॉ. सी.बी.सोधिया प्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी के 150 वर्ष एवं उनके भारतीय समाज को दिए गए दर्शन पर विस्तार से विषय परावर्तन किया गया। प्रो. संजीव शर्मा द्वारा गांधी युगों को पुन: प्रतिस्थापित करनें की शपथ दिलाई गई एवं भारत को प्लास्टिक मुक्त एवं गंदगी मुक्त करनें का संकल्प लेकर चलने की बात विद्यार्थियों से की गई। इस अवसर पर डॉ. महेशानंद स्वामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस इंदिरा एवं गांधी के विचारों को रखते हुए अपने जीवन में उनके सिद्धांतों पर सदैव अडिग रहकर चलने के उद्देश्य पूर्ण ढंग से किए जाने की पुरजोर हिमायत की, ताकि भारत का भविष्य सुदंर और स्वच्छ बन सके। इस अवसर पर प्रियंका गुप्ता, शकील मंसूरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अतिथि विद्वान भी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो