उमरिया

मामा ने 64 करोड़ रुपए खाया कमीशन : दिग्विजय

दिग्गजों को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब

उमरियाSep 01, 2018 / 05:29 pm

shivmangal singh

मामा ने 64 करोड़ रुपए खाया कमीशन : दिग्विजय

उमरिया. पिछले दो दिनों से जिले में सत्ता परिवर्तन की रैली को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिस तरीके से एकता का परिचय दिया है वह तारीफें काबिल है। पूरा शहर दिग्गजों के पोस्टर और बैनरों से पटा हुआ दिखाई दिया। इस रैली में कमलनाथ की कमी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को जहां एक ओर मायूस किया वहां दूसरी ओर दिग्विजय सिंह एवं अजय सिंह, राहुल के ओजस्वी वक्तव्य से ऊर्जा का संचार हुआ।
अमर शहीद स्टेडियम में विशाल जनसमूह को देखते हुए सत्ता परिवर्तन रैली का मतलब साफ दिखाई दे रहा है। स्टेडियम में आम सभा कर रहे कांग्रेसी ने सरकारी योजनाओं की कमियां गिनाते हुए जनता के सामने सरकार को आड़े हाथों दिया। प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, रामेश्वर नीखरा, सत्यव्रत चतुर्वेदी, महेश जोशी व विनय दुबे ने पदाधिकारियों को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई जो जोड़कर लडऩे का आव्हृान किया।
आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम, पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश व केन्द्र में सूट-बूट और लूट की सरकार चल रही है। किसान, बिजली बिल, महिला सुरक्षा, कुपोषण व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार फेल हो चुकी है। ये उन्ही की केन्द्र सरकार से जारी आंकड़ों में सिद्ध हो चुका है। पूर्व सीएम ने कहा सीएम को मेरी खुली चुनौती है किसी भी मंच पर मेरे साथ अपने 15 साल के कार्यकाल पर बहस कर लें। 15 साल तक उन्होंने केवल महिलाओं का भाई व बच्चों का मामा बनकर जनता को ठगा है। आगामी चुनाव में उन्हें जनता इसका सबक सिखाएगी।
64 करोड़ का घोटाला
पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का मामा तेंदूपत्ता संग्रहण में बांटे जाने वाले साड़ी, जूता एवं पानी की बाटल में 64 करोड़ रूपये का कमीशन खाया है। दिग्विजय ङ्क्षसह ने यह भी कहा कि सीएम व उनके मंत्री खुद को जनसेवक व किसान पुत्र कहकर अपनी जेबें भर रहे हैं। किसानों को समय पर यूरिया खाद नहीं मिल पा रही। सरकार के कुछ शुभचिंतक अपनी निजी दुकानों से महंगे दामों में खाद की बिक्री जो कर रहे हैं। सीएम पर सीधा आरोप लगाते हुए घोटाले गिनाकर परिवार की संलिप्ता के आरोप लगाए। उनके मुताबिक सीएम व उनका परिवार व्यापम घोटाला, अवैध उत्खनन, पोषण आहार सप्लाई तथा ई-टेण्डरिंग में सीधे-सीधे शामिल है।
चुनाव आते ही बिजली बिल माफी क्यों
उपस्थित नागरिकों को नेताओं द्वारा यह भी बताया गया कि हाल ही में जो सरकार द्वारा संबल व असंगठित मजदूर की विभिन्न योजनाओं के जरिये वोटों की राजनीति करने की बात कही। उन्होंने सीएम 2004 से सत्ता में हैं। जबकि बिजली बिल माफी की योजना ठीक चुनाव के पहले केवल वोट के लिए लाएं हैं। यदि वे सच में लोगों की सेवा करना चाहते तो शुरू से 2018 तक गरीबों से लिए गए बिल को माफ करें। दिग्विजय ने अमित शाह की कॉपरेटिव बैंक के माध्यम से 700 करोड़ रुपए कालाधन सफेद करने का आरोप लगाया। इसी तरह राफेल विमान की खरीदी में पीएम मोदी को भ्रष्टाचार कर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी एवं जिले व संभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमलनाथ का प्लेन भटका
सत्ता बदलो रैली में कमलनाथ की अनुपस्थिति का कारण सूत्रों से पता यह चला कि उनका प्लेन जबलपुर से लैंन्ड से निकलते ही भटक गया। समय पर रैली में नहीं पहुंच पाए। अंतत: उनके आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया।
शा. प्रा. भर्ती परीक्षा व्यापमं से बड़ा घोटाला
‘सत्ता बदलो रैली में उमरिया जिला मुख्यालय पहुचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा हो रही सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2017 को व्यापम से बड़ा घोटाला करार दिया है। रैली में उपस्थित विशाल जन समुदाय को सबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा प्रदेश के लाखों उच्च शिक्षित युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात है। इस विवादास्पद परीक्षा में अधिकतम आयुसीमा 44 वर्ष करके प्रदेश के युवाओं से धोखा किया है। शिवराज सिंह की सरकार ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को कुख्यात व्यापम और इस सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के द्वारा बर्बाद किया है। बाद में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में किये गए कथित भ्रस्टाचार की जांच करवाएगी। रैली में उपस्थित मध्य प्रदेश विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि व्यापम और सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा सत्ता पक्ष के लिए युवाओं के भविष्य का प्रश्न नही बल्कि व्यवसाय है। हम इस महाघोटाले की जांच करवाएंगे।

Home / Umaria / मामा ने 64 करोड़ रुपए खाया कमीशन : दिग्विजय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.