scriptमाँ बिरासिनी रामायण कमेटी ने मनाई वर्षगांठ, धूमधाम से हुए धार्मिक कार्यक्रम | man birasini ramayan committee celebrate his birthday | Patrika News

माँ बिरासिनी रामायण कमेटी ने मनाई वर्षगांठ, धूमधाम से हुए धार्मिक कार्यक्रम

locationउमरियाPublished: Jan 09, 2019 02:44:42 pm

Submitted by:

shivmangal singh

कमेटी के पदाधिकारियों ने माता बिरासिनी की पूजा अर्चना के साथ रामायण का वाचन किया

umaria

माँ बिरासिनी रामायण कमेटी ने मनाई वर्षगांठ, धूमधाम से हुए धार्मिक कार्यक्रम

बिरसिंहपुर पाली. माँ बिरासिनी रामायण कमेटी के 28 वें वर्षगांठ अवसर पर विविध आयोजन कर वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने माता बिरासिनी की पूजा अर्चना के साथ रामायण का वाचन किया और प्रसाद वितरण कर केक काटा। जिसमें कमेटी के सदस्य सुरेश यादव बबलू विश्वकर्मा ओमकार भैया गोपाल पंडा जी दादूराम विश्वकर्मा कामता विश्वकर्मा आशु सिंह रवि प्रेमचंदानी बलराम अंकित अंकुर बबलू खंडेलवाल ओंकार सिंह आर बी सोनी सत्यनारायण सोनू विश्वकर्मा बलराम विश्वकर्मा छोटू अंकुल पीयूष चौबे आदि उपस्थित रहे।
1 फरवरी से होगा राज्य स्तरीय मानस गायन
माँ बिरासिनी रामायण कमेटी के गोपाल पंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भव्यता के साथ माता बिरासिनी मंदिर प्रांगण में राज्य स्तरीय मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश आदि राज्यो के मानस मण्डली प्रतियोगिता में शामिल होंगी। बताया गया है कि राज्यस्तरीय मानस गायन का शुभारंभ 01 फरवरी 2019 को होगा जो 04 फरवरी तक चलेगा। 04 फरवरी को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पूरे भव्य कार्यक्रम के साथ पुरुस्कार का वितरण भी किया जाएगा। गौरतलब है कि माँ बिरासिनी रामायण कमेटी के द्वारा चयनित मानस मंडली को प्रथम पुरूष्कार 7 हजार 1 सौ रुपये द्वितीय पुरूष्कार 6 हजार 1 सौ रुपये तृतीय पुरूष्कार 5 हजार 1 सौ रुपये के साथ अन्य मानस मंडलियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा 40 किलोमीटर की दूरी से शामिल होने वाले मानस मंडली को आवागमन किराया सहित भोजन आवास की व्यवस्था नि:शुल्क की जाती है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में पूरे चारों दिन तक भारी तादात में मानस प्रेमी उपस्थित होकर रामायण का रसपान करते हैं।
देवी पुराण संगीत में नौ दिवसीय भव्य आयोजन
उमरिया. श्री सिद्ध आश्रम ग्राम पंचायत नरवार जरहा जिला उमरिया के अंतर्गत पहाड़ी के ऊपर सिद्ध बाबा विराजमान जहां दिनांक 5 जनवरी 2019 से 14 जनवरी 2019 तक श्री देवी पुराण का संगीत मैं नो दिवसीय कथा का आयोजन रखा गया है जिसमें सुबह 7.00 बजे से वेद पाठ पूजा का कार्य होता है एवं दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आचार्य पंडित शरद गोविंद जी महाराज द्वारा संगीत में कथा वाचन किया जाता है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु गड़ शामिल होते हैं। श्रीमद देवीभागवत कथा का आयोजन विशाल शोभायात्रा के साथ 5.01.19 से जरहा नरवार सिद्ध धाम में प्रारंभ हुई। कथा के प्रथम दिवस मां आदि शक्ति जगदम्बा के वाग्बीज ऐं, मायाबीज ह्रीं ओर कामराज मंत्र क्लीं का वर्णन किया गया यह जब जगत मव कुछ भी नही था न कोई शास्त्र, न पुराण और न ही वेद , तब भी केवल माँ के केवल यही मंत्र विद्यमान थे , शक्ति के बिना तीनों देव भी असहाय हैं , फिर हम मानव की क्या कहें, कथा में तीसरे दिन माता के बालरूपों का और माता की त्रिगुणात्मक गुणों वर्णन किया गया, वहीं कथा के पांचवे दिन 108 शक्तिपीठों की कथा ओर सातवे दिन राजा हरिशन्द्र की कथा का वर्णन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो