scriptसुबह हुआ विवाद, शाम को गायब हो गए बच्चे | Morning dispute, disappeared the evening child | Patrika News

सुबह हुआ विवाद, शाम को गायब हो गए बच्चे

locationउमरियाPublished: Jun 15, 2019 11:43:20 am

Submitted by:

Ramashankar mishra

परिजनो ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, गांव के ही व्यक्ति पर जताई शंका

Morning dispute, disappeared the evening child

सुबह हुआ विवाद, शाम को गायब हो गए बच्चे

उमरिया. तेंदू पत्ता संग्राहक छोटे लाल पिता कन्हई पटेल निवासी टिकुरी टोला थाना मानपुर के दो मासूम बेटे शंकर पटेल एवं रोहित पटेल पिछले दो हफ्तों से गायब हैं। पीडित परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत एसपी सचिन शर्मा से की है। जिस पर एसपी ने दोनो के सकुशल घर पहुंचने का आश्वासन दिया है। पीडित परिजनों की माने तो 20 मई को दोनो बेटे गांव से कुछ दूर तेंदू पत्ता तोडने वन क्षेत्र की ओर गए थे, तेंदू पत्ता तोडकर दोपहर वापस घर भी आये थे, तभी पीछे से स्थानीय निवासी वीरेंद्र पटेल आया और नराज होते हुये बेटों पर आरोप लगाया कि तुम्हारे बेटे हमारे तोडे हुए तेंदू पत्ते लेकर आ गए है।काफी देर तक विवाद हुआ। इसके बाद वह शाम को पत्नी के साथ नजदीकी तेंदू पत्ता फड चला गया। वहां से जब वापस घर आया तो दोनों बेटे घर से लापता थे। उनकी कई जगह पतासाजी की गई पर कहीं भी जानकारी नही मिल सकी। थक हार कर 26 मई को इसकी लिखित जानकारी मानपुर में दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपहरण का मामला कायम किया है। इस पूरे मामले के बाद से ही परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि वीरेंद्र पटेल से सख्ती से पूछताछ की जाए तो कुछ जानकारी अवश्य मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो