scriptनन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की | Nanda's house joyous fears, Jai Kanhaiya Lal's | Patrika News

नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की

locationउमरियाPublished: Aug 24, 2019 10:37:18 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Nanda's house joyous fears, Jai Kanhaiya Lal's

नन्द के घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की

उमरिया/ बिरसिंहपुर पाली. मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान कर लोगो ने भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान नगर के हृ्रदय स्थल में बिराजी आदिशक्ति माता बिरासिनी के दरबार व राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धानुसार पूजा अर्चना की साथ ही संध्या आरती के बाद बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी किया गया। जिसमें नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। नगर के प्रकाश चौक में युवकों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्साहित युवक शामिल होकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाया। नगर से लगे एमपीईबी कालोनी में नव युवकों ने पूजा अर्चना के बाद मटकी फोड़ी। एमपीईबी कालोनी के जेपी गोस्वामी पहलवान ने बताया कि कालोनी में यह परंपरा बीते 20 साल से ज्यादा समय से आयोजित की जा रही है। जिसमे नवयुवकों के द्वारा कालोनी में तीन जगह दही की मटकी फोड़ी जाती है। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी ईश्वरी महाराज ने बताया कि सुबह से भक्त माता बिरासिनी व राधा कृष्ण के दरबार मे पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। जहां सभी ने विधि पूर्वक पूजा कर आशीर्वाद लिया। नगर के युवा समाज सेवी सुंदर यादव ने बताया कि पूरे भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाएं व पुरुष सहित नवयुवक युवतियां पूजा अर्चना कर भगवान को भोग प्रसाद अर्पित किया। क्षेत्र के कुछ जगहों में भगवान कृष्ण की झांकी भी सजाकर क्षेत्र में घुमाई गई जहां लोगो ने आरती व पूजा आराधना की।
कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा
अखिल भारतीय यादव महासभा एवं युवा यादव महासभा जिला उमारिया द्वारा धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री कृष्णा की इस शोभायात्रा में नगर एवं जिले के समस्त यादव बंधुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
श्रीरास बिहारी जू मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम
उमरिया. नगर के शांति मार्ग स्थित श्रीरास बिहारी जू सरकार मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्सोल्लास से मनाया गया। बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा रगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देखने को मिली। वहीं भक्ति में लीन श्रद्धालुगण भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर खुशियों से थिरकते हुए दिखे एवं श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। शहर में धूमधाम से मनाये जाने वाले इस कार्यक्रम में इस बार भी भक्तों का अपार भीड़ शामिल हुई। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव एवं महाआरती के पश्चात बधाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही प्रसाद वितरित किए गए।
श्रीमद् भागवत में कृष्ण लीलाओ का वर्णन
उमरिया. जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम कटंगी में हनुमानजी के मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ संगीत मय कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में आचार्य कृपालु महाराज द्वारा विस्तृत रूप से बताया गया। भगवान ने कारागृह में जन्म से पहले माता को चतुर्भुज रूप दिखाया। तब माता ने कहा हे भगवन मैंने यह रुप नहीं मांगा। आपसे मैंने बालक रूप की प्रार्थना की थी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव में सभी ग्राम वासियों ने मिलकर भगवान की झांकी निकाली और मंगलमय भजन भगवान के हुए, सोहर गाए सभी लोग भगवन जन्म के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। भगवान कृष्ण का जन्म के बाद लड्डू पेड़ा मेवा मिष्ठान इत्यादि बांटे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो