scriptअनियंत्रित ऑटो पलटा एक की मौत,चार घायल | one killed in road accident and four injured | Patrika News
उमरिया

अनियंत्रित ऑटो पलटा एक की मौत,चार घायल

घुघरी घाट में पलट गया

उमरियाMar 13, 2019 / 11:56 am

amaresh singh

one killed in road accident and four injured

अनियंत्रित ऑटो पलटा एक की मौत,चार घायल

उमरिया। तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में आटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उमरिया और डिंडोरी जिले की सीमा के बीच घुघरी घाट के बीच की बताई जा रही है। घायलों को शहपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के घुसिया कछारी से कुछ लोग आटो में सवार होकर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आटो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और आटो उमरिया व डिंडोरी जिले की सीमा से लगे घुघरी घाट में पलट गया। इस हादसे में आटो सवार सम्हर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कमल सिंह ,राधे सिंह, भल्लू सिंह, समर सिंह शामिल है। जिन्हे शहपुरा स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है।


वाहन क्षतिग्रस्त
जिला मुख्यालय के ग्राम लोरहा में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि घटना में चालक को चोटे आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार सविता नंद अपने परिवार के साथ कटनी ईलाज कराने जा रहे थे, तभी इसी दौरान लोरहा स्कूल के समीप सामने से आ रही आटो को बचाने के लिए चक्कर में बुलेरो दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वाहन का वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 1873 है। घटना के वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना सविता नंद को चोटे आई है।

Home / Umaria / अनियंत्रित ऑटो पलटा एक की मौत,चार घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो