scriptइस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ो ने जीते पदक | Players won medals in this competition | Patrika News

इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ो ने जीते पदक

locationउमरियाPublished: Aug 14, 2019 08:48:52 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित की सफलता

Players won medals in this competition

इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ो ने जीते पदक

उमरिया. आदिवासी अंचल उमरिया जिले के प्रतिभावान कराते खिलाडियों ने 9 से 12 अगस्त तक दिल्ली के ताल कटोरा इण्डोर स्टेडियम मे आयोजित 15 वीं अंतर्राष्ट्रीय इंडीपीडिड्स कराते कप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने अपने आयु वर्ग में पदक प्राप्त किए। जिस पर उमरिया जिले के लोग गौरान्वित महसूस कर रहे है। पाली नगर की गौरी अग्रवाल रजत पदक, गीतांजलि दाहिया रजत पदक ,दिव्या डोमर कांस्य पदक ,प्रज्ञा सरकार कांस्य पदक , जितेंद्र सिंह कांस्य पदक ,वही अभिषेक विजुरिया, कविता बर्मन ,कृतिका विश्वकर्मा ,गौरव डोमर ,आराध्या मिश्रा ,संजना सिंह ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 देश से लगभग चार हजार खिलाड़ी शामिल थे। इसी तरह एकलव्य आवासीय विद्यालय पाली के कक्षा 12 वीं के छात्र जितेंद्र सिंह पिता दरियाब सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। गौरतलब है कि जिला कराते प्रशिक्षक प्रमोद विश्वकर्मा को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का अवसर मिला। भारतीय कराते टीम कोच के रूप कराते एशोसिएशन इंडिया के कोच राजेन्द्र सिंह तोमर रहे। इस सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी , अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा, जिला कराते संघ के अध्यक्ष सन्तोष द्विवेदी उपाध्यक्ष अमृत लाल विश्वकर्मा नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल सीएमओ आभा त्रिपाठी, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राणा सिंह एकलव्य प्रचार्य तेन सिंह रघुवंशी अधीक्षक सतीश मरावी अधीक्षिका अर्चना सिंह ने इन खिलाडियो को शुभकामनाएं दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो