शांति व्यवस्था कायम रखने पुलिस कर रही कॉङ्क्षम्बग गश्त
उमरिया
Published: May 02, 2022 06:07:39 pm
उमरिया. शहर के भीतर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने अधिकारियों ने कांबिंग गश्त रविवार को की गई। पाली रेलवे स्टेशन, प्रकाश चौक, पाली प्रोजेक्ट कॉलोनी, दफाई, अम्बेडकर चौक, विभिन्न वार्डों गश्त की गई। वहीं नौरोजाबाद के रेलवे स्टेशन, पीपल चौक, बस स्टैंड, 5 नंबर, मुंडी खोली सहित, विभिन्न वार्डो पर पुलिस बल ने आने जाने वालों को रोककर चेकिंग की। निगरानी गुंडा, बदमाश, फरार वारंटी सहित आपराधिक लोगों की जानकारी ली। गश्त के दौरान पुलिस ने 15 निगरानी बदमाश 25 गुंडा बदमाशों की रात में चेकिंग की और उन्हें आपराधिक, असामाजिक कार्यों से दूर रहने की हिदायत दी। निगरानी गुंडा बदमाशों को कोई भी अपराध करने पर कड़ी कार्रवाई करने चेतावनी दी गई।
एसडीओपी डॉ. जितेंद्र सिंह जाट ने विभिन्न ग्रामीण अंचलों पर भी गस्त की और अनावश्यक घूम रहे लोगों को समझाइश दी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान नौरोजाबाद थाना प्रभारी डॉ . ज्ञानेंद्र सिंह, उप निरीक्षक एसके खम्परिया, अशोक झा, सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र दुबे, उमाशंकर मरकाम, आरक्षक गौरव तिवारी, नारायण सिंह, रनवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह मरकाम, वेयन्त सिंह राने, दामोदर तिवारी, नगर रक्षा समिति के हिमांशु तिवारी, पारस सिंह, नमन गुप्ता महेंद्र तिवारी की भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि नगर में शांति कायम रखने पुलिस नए-नए तरीके अपना रही है। नगर की पुलिस लगातार लोगों की हरकतों पर नजर रखे हुए है। जहां भी उसे बदमाशों की खबर लगती है, वहां तत्काल टीम पहुंचती है और ऐसे तत्वों को समझाने के साथ ही कार्रवाई भी कर रही है। जिसके चलते शहर के बदमाश शांत हैं और नगर में शांति व्यवस्था कायम है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें