वृद्ध महिलाओं को राशन का किया वितरण
उमरिया
Published: February 18, 2022 05:54:18 pm
उमरिया. पुलिस की छवि ऐसी हो चुकी है कि वह मात्र अपराधियों को धरपकड़ कर उन्हें जेल में डालने का काम करती हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। इतना ही नहीं वह गरीब व मजबूर लोगों की रह संभव मदद कर रही है। पुलिस के अधिकारियों ऐसा मानना है कि मनुष्य धर्म से नहीं बल्कि कर्म से महान बनता है। इसी बात को पाली पुलिस चरितार्थ करती नजर आ रही है। पुलिस जहां लोगों की मदद कर रही है, वहीं गरीब परिवारों तक राशन भी पहुंचाने का काम कर रही है। पुलिस के अधिकारियों का ऐसा मानना है कि असहाय व गरीब लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए। पाली पुलिस यहां के युवाओं के साथ मिलकर लोगों की मदद करती नजर आ रही है।
जिले के युवाओं के द्वारा संत रविदास की जयंती पर बस्तियों एवं वार्डो में वृद्ध महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें सूखा राशन प्रदान किया गया। इस दौरान पाली पुलिस एसडीओपी डॉ. जितेंद्र सिंह जाट की उपस्थिति में सभी असहाय वृद्ध महिलाओं को सूखा राशन प्रदान किया गया एवं उनकी समस्या सुनी गई। एसडीओपी डॉ जितेंद्र सिंह जाट ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव से उठकर कार्य करने का प्रयास किया। इन्होंने भक्ति और साधना कर प्रभु की पूजा की। वे संत कवि और भगवान भक्त थे। इनकी रचना में भक्ति की भावना और आत्म निवेदन पाई जाती है। हिमांशु तिवारी ने बताया कि आज भी संत रविदास महाराज के उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित कर दिया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है। इस अवसर पर पाली आरक्षक नेहरू सिंह तिलगाम, पारस सिंह, शनि पटेल सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें