भारतीय हॉकी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
उमरिया
Published: May 02, 2022 06:05:29 pm
उमरिया. भारतीय हॉकी संघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष गोवा में 4 मई से 18 मई तक किया जाएग। प्रतियोगिता में भारत की लगभग 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की चयन प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी माह में किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 200 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और इसमें 40 खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए किया गया। कोचिंग कैंप का आयोजन जबलपुर रानीताल स्टेडियम में किया गया जिसमें कि सभी खिलाडिय़ों ने अपने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने खिलाडिय़ों का चयन किया। इस टीम में फिर एक बार उमरिया ने अपना परचम लहराते हुए जिले के तीन खिलाडिय़ों ने प्रदेश की टीम में जगह बनाई। टीम में उमरिया के राजा भैया कोरी, मिथिलेश सोंधिया, करण गौतम ने जगह बनाई है। राजा भैया कोरी पूर्व में भी मध्यप्रदेश राज्य हॉकी एकेडमी की ओर से खेलते हुए राष्ट्रीय सब जूनियर अंतर एकेडमी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रह चकु हैं। राजा को एमपी टीम का कप्तान घोषित किया गया। यह जिले के लिए एक उपलब्धि है कि प्रदेश के छोटे से जिले उमरिया के 3 खिलाडिय़ों का चयन हुआ और उमरिया के खिलाड़ी को कप्तान घोषित किया जाना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। विदित हो कि इसके पूर्व भी उमरिया की सीनियर टीम ने अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव हासिल किया था और 4 खिलाडिय़ों ने सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उमरिया का प्रतिनिधत्व किया था। इन उपलब्धियों को देखते हुए पुन: हाकी के एस्ट्रो टर्फ की आवश्कता को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। बिना खेल सुविधा के इतने खिलाडिय़ों का चयन होना खिलाडिय़ों के खेल कौशल प्रशिक्षक के दिए गुण का ही परिणाम हैं। अगर हाकी टर्फ होता तो शायद ये संख्या और अधिक होती। मध्य प्रदेश टीम में चयनित सभी खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से उमरिया स्थित अमर शहीद स्टेडियम में शेख सलीम स्कूल शिक्षा विभाग के संरक्षण में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। जिले के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र हार्डिया, जिला हाकी संघ के सचिव प्यारे लाल बैगा, हाकी खिलाडिय़ों के संरक्षक सिविल सर्जन डॉ. रोहिला, अनिल सिंह, संतोष सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी शेख वहीद, सीनियर खिलाडी शेख शाहिद, राहुल बर्मन, शिवम सोंधिया, अजीत सिंह आदि सभी खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें