scriptमहिलाओं के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी का विरोध | Protesting indecent remarks against women | Patrika News

महिलाओं के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी का विरोध

locationउमरियाPublished: Oct 21, 2020 05:41:23 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

जिला कांग्रेस कमेटी ने किया पुतला दहल, भाजपा से बाहर करने की मांग

Protesting indecent remarks against women

Protesting indecent remarks against women

उमरिया. कांग्रेस ने अनूपपुर विस क्षेत्र के प्रत्याशी की पत्नी के संबंध मे की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध मे गांधी चौक मे बिसाहूलाल सिंह का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर नारेबाजी करते हुए उन्हे भाजपा से बर्खास्त करने की मांग भी की गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता बिसाहूलाल द्वारा एक प्रतिष्ठित अदिवासी महिला के प्रति जिस तरह से अशोभनी शब्द का उपयोग किया गया है वह निंदनीय है। ऐसा करके प्रदेश की समूची महिला जाति का घोर अपमान किया है। कांग्रेस महिलाओं का यह अपमान किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बिसाहूलाल को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर इस शर्मनाक घटना पर अपना नजरिया स्प्ष्ट करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा, अशोक गौटिया, युवा कांग्रेस के एरास खान, विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह भदौरिया, शास्वत सिंघई, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय झारिया, लखन, दुर्गा, महेन्द्र, रामसेन, धनीराम, बलीराम, गणेश, अजीत, रामसुशील, भगत, मनीष, ललित, रामजी, अनुराग, भैयालाल, विजय महरा, दीपचंद, सुखचरण, रामनारायण, राजेश, रमेश, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो