scriptसद्भावना दिवस पर हुई दौड़, किया गया पौधरोपण | Race on Goodwill Day, Plantation done | Patrika News

सद्भावना दिवस पर हुई दौड़, किया गया पौधरोपण

locationउमरियाPublished: Aug 21, 2019 12:06:30 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

जिले भर में आयोजित हुए कई कार्यक्रम

सद्भावना दिवस पर हुई दौड़, किया गया पौधरोपण

सद्भावना दिवस पर हुई दौड़, किया गया पौधरोपण

उमरिया. सद्भावना दिवस के अवसर पर प्रात: 8 बजे से स्थानीय रानी दुर्गावती चौक से मैराथन दौड का आयोजन किया गया। जिसे अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो निर्धारित मार्ग रानी दुर्गावती चौराहा से सगरा मंदिर तिराहा, कलेक्टर बंगला, नया बस स्टैण्ड होते हुए आफीसर्स क्लब पहुचे जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर एसी आनंद राय सिन्हां, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय ए बी निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एस के गढपले, प्राचार्य आदर्श महाविद्यालय अभय पाण्डेय, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया, एपीसी सुशील मिश्रा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया, कृषि विभाग से डा प्रेम सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतिभागी सम्मानित
सदभावना दौड में स्थान रखने वालें प्रतिभागियों को अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय के द्वारा शील्ड एवं प्रशस्त्रित पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें बालक वर्ग में अमन मिश्रा, दिनेश साहू, विवके सिंह, ओम सोंिधया, अंबरीश पाण्डेय, कुणाल सिंह तथा बालिका वर्ग में भावना प्रजापति, नेहा शिल्पकार, नंदिनी बर्मन, नीलम चौधरी, पूजा पासी, खुशी पासी शामिल है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय के द्वारा बच्चो को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारत वासियो की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने, हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमो से सुलझाने की शपथ दिलाई गई।
किया गया पौधरोपण
सद्भावना दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हां सहित अन्य बच्चों ने आफीसर्स क्लब मे पौध रोपण किया। अपर कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना मतलब है, अच्छी भावना। हमें दूसरो के प्रति अच्छी भावनाएं रखनी चाहिए। दूसरों की भलाई करनी चाहिए। सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हां ने कहा कि पौध रोपण करने के बाद उसकी सुरक्षा का भी हम सभी को संकल्प लेना होगा। क्योकि जब ये पौधा बडा होकर एक विशाल वृक्ष बनेगा तो निश्चित तौर पर हम सभी को छांव प्रदान करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो