scriptराजीव ने रखी थी आत्मनिर्भर भारत की नींव | Rajiv gandhi was founder of self dependent nation | Patrika News

राजीव ने रखी थी आत्मनिर्भर भारत की नींव

locationउमरियाPublished: Aug 22, 2018 07:16:24 pm

Submitted by:

shivmangal singh

श्रद्धांजलि : कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

shahdol

राजीव ने रखी थी आत्मनिर्भर भारत की नींव

उमरिया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती कल जिले भर मे धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी की जिला इकाई ने स्थानीय गांधी चौक मे एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गई। उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय सिंह ने स्व. राजीव को एक महान, दृढ़ निश्चियी और दूरदृष्टी सोच रखने वाला नेता बताया।
उन्होने कहा कि श्रीगांधी में भारत को आत्मनिर्भर और आधुनिक राष्ट्र बनाने की ललक थी। वे देश मे उस समय कम्प्यूटर लेकर आये जब इसके बारे मे कोई सोच भी नहीं सकता था। विपक्ष के तत्कालीन नेताओं ने उनके निर्णय का घोर विरोध किया परंतु वे अपने निश्चय पर कायम रहे। आज सूचना और तकनीकि के क्षेत्र मे जो भी उपलब्धियां दिख रही हैं, वे राजीव गांधी की ही देन है।
यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सावित्री सिंह धुर्वे, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, अमृतलाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, मो. नईम, अशोक गौंटिया, राहुलदेव सिंह, ललिता, मो. असलम, रघुनाथ सोनी, निरंजन प्रताप सिंह, नासिंर अंसारी, पीएन राव, रंजना दीक्षित, ताजेन्द्र सिंह, सतवंत सिंह, ओमप्रकाश सोनी, कल्लू गुप्ता, राजीव सिंह, शिशुपाल यादव, सोमचंद वर्मा, इंजी. विजय कोल, गुलाम गौस, प्रहलाद यादव, सुरेन्द्र सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, चंदू राठौर, रूपलाल कुशवाहा, लल्ला रैदास, रमेश रिछारिया, लक्ष्मी गुप्ता, बदूद बाबा सहित बड़ी संख्या कांग्रेसजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे देश की सद्भावना और एकता बरकरार रखने की शपथ ली गई।
shahdol
युवा कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन परिसर मे वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय सिंह ने फलदार पौधा रोपण कर किया। जिसके बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो