scriptपुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी सलामी | Salute given to martyrs on Police Commemoration Day | Patrika News
उमरिया

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी सलामी

जनप्रतिनिधि, कलेक्टर व एसपी ने दी श्रद्धांजलि

उमरियाOct 21, 2021 / 11:10 pm

ayazuddin siddiqui

Salute given to martyrs on Police Commemoration Day

Salute given to martyrs on Police Commemoration Day

उमरिया. पुलिस प्रशिक्षण शाला उमरिया में राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य वेदी पर शहीद हुए अधिकारी एवं जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर विधायक बांधवगढ़, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, वन मण्डलाधिकारी मोहित सूद, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी द्वारा शहीदों को भावभीनी सलामी दी। इसके बाद शहीद जवानों का नाम वाचन कर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। साथ ही रक्षित निरीक्षक रेखा सिंह तथा परेड पर उपस्थित जिला पुलिस बल के प्लाटूनों एवं पीटीएस प्लाटून द्वारा भी शहीद दिवस परेड का संचालन कर शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर ग्राम देवगढ़ तहसील चंदिया निवासी शहीद सीताराम सिंह रघुवंशी की पत्नी शांति सिंह का शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दौरान उन शहीदों को याद किया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते-निभाते अपनी जान तक न्यौछावर कर देते हैं। ऐसे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो