उमरियाPublished: Feb 24, 2020 05:49:24 pm
ayazuddin siddiqui
कांग्रेस सेवादल ने मनाया ध्वज वंदन कार्यक्रम
हर माह के अंतिम रविवार को होता है ध्वज वंदन
उमरिया. जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वज वंदन का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र यादव के मार्गदर्शन, अजय सिंह महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में एवं राजेश शर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक संतोष सिंह ने बताया कि सेवादल संगठन हर माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन का कार्यक्रम पूरे देश में किया जाता है। उन्होंने सेवादल संगठन के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सेवा दल के मूल कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की गई । इस अवसर पर अजय सिंह के मार्गदर्शन में सर्वप्रथम वंदे मातरम, ध्वज गीत व राष्ट्रगान का गायन किया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्ष अमृत लाल यादव ने सेवादल का झंडा फहराया। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह ,पी. एन. राव ,लल्ला प्रसाद चौधरी, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष संदीप यादव, चंदू राठौर, राजेश सिंह गहरवार, किशोर सिंह, जमुना अग्रवाल , संतोष कोल ,प्रहलाद यादव, रंजना दीक्षित, मंजू कचेर, ऋषि रिछारिया, वरुण नामदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।