डिंडोरी से उमरिया आ रही थी बारात
उमरिया
Published: April 28, 2022 06:52:25 pm
उमरिया. जिले के ग्राम छतैनी के पास अनियंत्रित होकर बारातियों से भरा एक वाहन पलट गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं वाहन में बैठे लगभग 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 100 वाहन वहां पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा भी वहां पहुंच गए थे। जानकारी अनुसार डिंडोरी जिले से विवाह उपरांत पिकअप वाहन बारातियों को लेकर उमरिया के अतरिया गांव आ रहा था। तभी ग्राम छतैनी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में 15 से 18 लोग सवार थे जिसमें से एक बाराती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना में सिरपत पिता फदली सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी खुरसी पार डिंडौरी की हादसे में मौत हो गई है। वही संभर पिता बसोरी सिंह उम्र 62 वर्ष, महावीर पिता सम्भर सिंह उम्र 22 निवासी खुरसी शहपुरा, हंस सिंह पिता श्यामलाल सिंह 28 वर्ष, सुद्धु पिता प्रभु सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी अतरिया, मंगलू पिता छोटेलाल सिंह उम्र 42 निवासी कछारी डिंडौरी, द्रोपदी पति सहजन सिंह उम्र 48 निवासी अतरिया, ओम बाई पिता जगन सिंह उम्र 17 वर्ष अतरिया, कमल पिता पहाड़ी सिंह उम्र 48 खुरसी पार, रामचरण पिता प्रेमसिंह उम्र 40 घुसिया डिंडौरी, कलावती पिता सिरपत सिंह उम्र 39 खुरसी पार, भागचंद पिता भगोले सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी खुरसी पार, कपूर पिता रामप्रसाद सिंह उम्र 62 घुसिया डिंडौरी, तेन बाई पिता रज्जू सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी कारी गढरी डिंडौरी, महेश पिता नन्हू सिंह उम्र 48 खुरसी पार घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है जहां सभी घायल इलाज चल रहा है। घायलों से कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, विधायक बांधगवढ़ ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की एवं उनको उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में भी जानकारी ली।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें